विश्व पर्यावरण दिवस : 10 साल में बिग बी का बरगद अमित वृक्ष बना, जयपुर वैक्स म्यूजियम की लाइफलाइन

अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियों के नाम से पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस : 10 साल में बिग बी का बरगद अमित वृक्ष बना, जयपुर वैक्स म्यूजियम की लाइफलाइन
विश्व पर्यावरण दिवस पर नाहरगढ़ फोर्ट स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम से एक प्रेरक कहानी सामने आई। यहां 10 साल पहले महानायक अमिताभ बच्चन के नाम से लगाया गया बरगद का छोटा सा पौधा आज 25 फीट का विशाल वृक्ष बन चुका।

जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर नाहरगढ़ फोर्ट स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम से एक प्रेरक कहानी सामने आई है। यहां 10 साल पहले महानायक अमिताभ बच्चन के नाम से लगाया गया बरगद का छोटा सा पौधा आज 25 फीट का विशाल वृक्ष बन चुका है। भीषण गर्मी में यह पेड़ नाहरगढ़ घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए ठंडी छांव और सुकून की लाइफलाइन साबित हो रहा है। म्यूजियम के फाउंडर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि एक दशक पहले नाहरगढ़ में हरियाली न के बराबर थी। इसी को महसूस कर हमने अपने वैक्स स्टैच्यूज को समर्पित करते हुए कई वृक्ष लगाए थे, जो आज पूरे क्षेत्र को हरा-भरा बनाए हुए हैं।

इस मुहिम की प्रेरणा के बारे में अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि म्यूजियम निर्माण के दौरान यहां एक 200 साल पुराना विशाल बरगद का पेड़ था। करीब 9 महीने तक उसकी छांव में बैठकर ही हमने इस म्यूजियम का निर्माण किया। तभी ख्याल आया कि किसी ने 200 साल पहले पेड़ लगाया, और आज हम उसके नीचे भविष्य बना रहे हैं। बस यहीं से हरियाली की मुहिम शुरू हुई। इसके बाद डॉ. एपीजे कलाम, सचिन तेंदुलकर, राजमाता गायत्री देवी और अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियों के नाम से पौधारोपण किया गया। आज बिग बी के नाम का बरगद म्यूजियम की पहचान बन गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का तीखा प्रहार, बोले- केंद्र सरकार में शिक्षा व्यवस्था हुई बर्बाद, आकांक्षा की मौत इसी विफलता का परिणाम राहुल गांधी का तीखा प्रहार, बोले- केंद्र सरकार में शिक्षा व्यवस्था हुई बर्बाद, आकांक्षा की मौत इसी विफलता का परिणाम
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
अमेरिका-ईरान बातचीत में अड़चन: ईरान ने की जब्त धन को तुरंत जारी करने की मांग, हिचकिचा रहा ट्रंप प्रशासन 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान और जापान के त्सुकुबा विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक सहयोग की पहल
पीएम मोदी से मिलीं सिटी बैंक की अध्यक्ष एवं सीईओ: भारत के विकास की प्राथमिकताओं, सहयोग के अवसरों पर हुई चर्चा
राजस्थान राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान ; सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को बनाया प्रत्याशी, 18 जून को होंगे चुनाव
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना : 8 शहरों में चलेंगी 1150 इलेक्ट्रिक बसें, मुख्य सचिव ने की समीक्षा
हरे निशान में बंद हुआ बाजार : आईटी सेक्टर में गिरावट जारी, इन कंपनियों में दिखा एक्शन