विश्व धरोहर दिवस : जंतर-मंतर में पर्यटकों को मिला नि :शुल्क प्रवेश, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक धरोहर की महत्ता को जाना

वातावरण पूरी तरह सांस्कृतिक रंगों में

विश्व धरोहर दिवस : जंतर-मंतर में पर्यटकों को मिला नि :शुल्क प्रवेश, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक धरोहर की महत्ता को जाना

विश्व धरोहर दिवस पर जयपुर के जंतर-मंतर में पर्यटकों के लिए नि:शुल्क प्रवेश के साथ विशेष आयोजन। देशी-विदेशी पर्यटकों का तिलक और माला से स्वागत। रंगोली, सेल्फी प्वाइंट और कठपुतली कला ने आकर्षण बढ़ाया। धरोहर संरक्षण जागरूकता अभियान भी चला।

जयपुर। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर जंतर-मंतर में पर्यटकों के लिए विशेष आयोजन किया गया, जिसमें नि:शुल्क प्रवेश की व्यवस्था रही। इस मौके पर देशी-विदेशी पर्यटकों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह सांस्कृतिक रंगों में रंग गया। स्मारक परिसर में आकर्षक रंगोली सजाई गई, वहीं पर्यटकों ने इस अद्भुत वैज्ञानिक और सांस्कृतिक धरोहर का भ्रमण कर इसकी ऐतिहासिक महत्ता को जाना।

धरोहर संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिससे लोगों को विरासत के महत्व से अवगत कराया गया। इसके साथ ही कार्यालय स्टाफ और गाइडों द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल रही। पर्यटकों के लिए विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने कठपुतली कला का जीवंत प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन