जयपुर में सजेगा दुनिया का मंच, मिस ओशन वर्ल्ड-2026 के लिए बीस देशों की सुंदरियां पहुंचेंगी अनंत महल

23 अगस्त को होगा भव्य ग्रैंड फिनाले

जयपुर में सजेगा दुनिया का मंच, मिस ओशन वर्ल्ड-2026 के लिए बीस देशों की सुंदरियां पहुंचेंगी अनंत महल
जयपुर में 16 से 24 अगस्त तक मिस ओशन वर्ल्ड फिनाले सप्ताह का आयोजन। 23 अगस्त को मानसरोवर स्थित अनंत महल में ग्रैंड फिनाले आयोजित। आयोजक योगेश मिश्रा के अनुसार, 20 से अधिक देशों की प्रतिभागी जयपुर पहुंचेंगी।

जयपुर। मिस ओशन वर्ल्ड के फिनाले सप्ताह का आयोजन इस बार गुलाबी नगरी जयपुर में होने जा रहा है। सोलह अगस्त से चौबीस अगस्त तक चलने वाले इस भव्य आयोजन का समापन 23 अगस्त को मानसरोवर स्थित अनंत महल में ग्रैंड फिनाले के साथ होगा। फ्यूजन ग्रुप के निदेशक एवं कार्यक्रम के आयोजक योगेश मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन में दुनियाभर के बीस से अधिक देशों की सुंदरियां जयपुर पहुंचेंगी। इनमें यूनाइटेड किंगडम, जापान, दक्षिण सूडान, युगांडा, इंडोनेशिया, रूस, जिम्बाब्वे, भारत, बांग्लादेश, केन्या, कैमरून तथा हांगकांग सहित अफ्रीकी देशों की प्रतिभागी शामिल होंगी।

आयोजन की खास बात यह रहेगी कि मिस ओशन वर्ल्ड 2023 की विजेता, यूनाइटेड किंगडम की लोरा हर्डसन क्राउन पासिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए विशेष रूप से जयपुर पहुंचेंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर