गर्मी के तेवर हुए तीखे, जयपुर समेत कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट

प्रदेश में तेज गर्मी और लू का प्रभाव बना रहने की संभावना

गर्मी के तेवर हुए तीखे, जयपुर समेत कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट

राजस्थान में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है और तापमान लगातार बढ़ रहा। बीते दिन चूरू, चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज ।

जयपुर। राजस्थान में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन सोमवार को चूरू, चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 10 से ज्यादा शहरों में पारा 40 से 41 डिग्री के बीच रहा। कोटा में बढ़ती गर्मी के बीच नगर निगम ने सड़कों का तापमान कम करने के लिए टैंकरों से पानी का छिड़काव करवाया।

राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में गर्मी का आज मंगलवार को भी कमोबेश यही हाल है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर न आज जयपुर समेत 6 जिलों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ बेल्ट में अगले कुछ दिनों तक भीषण लू चलने की चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार आगामी 3 से 4 दिनों तक प्रदेश में तेज गर्मी और लू का प्रभाव बना रहने की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध जल कनेक्शन और बूस्टर जप्त, उपभोक्ताओं से पेनल्टी की कार्रवाई शुरू अवैध जल कनेक्शन और बूस्टर जप्त, उपभोक्ताओं से पेनल्टी की कार्रवाई शुरू
गर्मी के मध्यनजर जलदाय विभाग का अवैध कनेक्शन और बूस्टर के खिलाफ अभियान जारी। विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थान...
झुलसा रही गर्मी : हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरा, अस्पतालों में गर्मी जनित बीमारियों के मरीजों की बढ़ी संख्या
नेपाल सरकार के फैसलों और नीतिगत बदलावों से बिहार के सीमावर्ती इलाकों में आम नागरिकों की बढीं परेशानियाँ, कस्टम ड्यूटी और भारतीय वाहनों की आवाजाही पर लगाया मोटा टैक्स
SMS मेडिकल कॉलेज के बाहर ट्रांसफार्मर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
पंजाब-चंडीगढ़ में लू का अलर्ट : तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
खाद्य सुरक्षा योजना में हुई सर्जिकल स्ट्राइक: पौने दो लाख फर्जी लाभार्थियों पर बड़ा प्रहार: नाम कटे
वार्ड चार में गंदगी से लोग परेशान : नालियों की सफाई नहीं, खाली प्लॉट में जमा गंदा पानी, मच्छरों का प्रकोप