अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरपीए में योगोत्सव, 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

आरपीए में राज्य स्तरीय योगोत्सव

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरपीए में योगोत्सव, 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में भव्य योगोत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डीजीपी राजीव कुमार शर्मा सहित 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने योगासन और ध्यान का अभ्यास किया। डीजीपी ने पुलिस सेवा के तनाव को प्रबंधित करने और शारीरिक-मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए नियमित योग को बेहद आवश्यक बताया।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए), जयपुर में राज्य स्तरीय योगोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस के 1100 से अधिक अधिकारियों, जवानों और प्रशिक्षणार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा रहे। इस अवसर पर डीजीपी शर्मा ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है। ऐसे में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए नियमित योग बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि योग एक ऐसी सरल और प्रभावी पद्धति है, जिसे बिना किसी विशेष संसाधन के कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है। यदि पुलिसकर्मी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तो उनकी कार्यक्षमता, एकाग्रता और तनाव सहने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। योगोत्सव में पुलिस मुख्यालय, राजस्थान पुलिस अकादमी, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री तथा इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी के अधिकारियों और कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी सहित कई प्राणायामों का अभ्यास किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में ध्यान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ज्ञानेश कुमार ने किया बीएलओ और सुपरवाइजर्स से संवाद : BLO मेरे परिवार का हिस्सा, बोले- लोकतंत्र की सफलता में उनकी महत्ती भूमिका  ज्ञानेश कुमार ने किया बीएलओ और सुपरवाइजर्स से संवाद : BLO मेरे परिवार का हिस्सा, बोले- लोकतंत्र की सफलता में उनकी महत्ती भूमिका 
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जयपुर में 700 बीएलओ से संवाद करते हुए उन्हें निर्वाचन आयोग और मतदाताओं के बीच की...
"आबू राज" नाम लोकार्पण के साथ विकास कार्यों का शिलान्यास ; माउंट आबू में देवताओंं का वास, यहां आकर मैं धन्य हुआ: भजनलाल
संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाया योग दिवस, योग की महत्ता पर डाला प्रकाश
कपूरथला में शादी बनी रणभूमि: मामूली कहासुनी में युवक का हाथ कटा, 2 गंभीर रूप से घायल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरपीए में योगोत्सव, 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
शेयर बाजार आउटलुक: वैश्विक कारकों और मानसून की प्रगति से तय होगी अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा, इन कंपनियों में दिखेगा जोरदार उछाल
ब्रिटेन में सियासी हलचल: क्या प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर देंगे इस्तीफा?