जयपुर में 8वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत : तेज धमाके की आवाज से लोगों में दहशत, 4 दिन पहले ही लौटा था अपने घर 

शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल में रखवाया

जयपुर में 8वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत : तेज धमाके की आवाज से लोगों में दहशत, 4 दिन पहले ही लौटा था अपने घर 

सोडाला के गीज़गढ़ विहार रेजीडेंसी में शनिवार सुबह 30 वर्षीय निखिल गुप्ता आठवीं मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत। चार दिन पहले पढ़ाई से घर लौटा युवक अपनी मां और दादी के साथ रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जयपुर। सोडाला इलाके में शनिवार सुबह एक युवक की आठवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। युवक चार दिन पहले ही पढ़ाई से घर लौटा था। अचानक बालकनी से नीचे गिरने पर तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज सुनकर रेजीडेंसी के लोग घबरा कर बाहर निकल आए। मौके पर युवक लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

थानाप्रभारी बलवीर कस्बा ने बताया कि हादसे में सोडाला के गीजगढ़ विहार रेजीडेंसी निवासी निखिल गुप्ता (30) पुत्र प्रदीप गुप्ता की मौत हो गई। निखिल रेजीडेंसी की आठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में अपनी मां और दादी के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार निखिल ने बीबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद बिहार के गया से एमबीए कर रहा था। वह करीब चार दिन पहले ही पढ़ाई से अपने घर लौटा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह फ्लैट की बालकनी से अचानक नीचे गिर गया।

आठवीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर गिरते ही जोरदार धमाका हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि रेजीडेंसी में रहने वाले लोग घबरा गए और तुरंत बाहर निकलकर देखने लगे। नीचे देखा तो निखिल लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। इसी दौरान फ्लैट में बेटे को नहीं देखकर उसकी मां उसे ढूंढते हुए नीचे पहुंची। वहां बेटे को गंभीर हालत में पड़ा देखकर वह बेसुध हो गई। थोड़ी ही देर में युवक की मौत होने की खबर से रेजीडेंसी में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर सोडाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने मौका-मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक बालकनी से कैसे गिरा। पुलिस परिजनों और रेजीडेंसी में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

 विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों और...
लिवाली बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल : चांदी ने लगाई 6 हजार रुपए की छलांग, जानें सोने के कितने बढ़े भाव
सुप्रीम कोर्ट का फैसला तृणमूल कांग्रेस के इरादों पर सवालिया निशान : अदालत का चुनावी प्रक्रिया में दखल से इनकार, भाजपा ने कहा- फैसला संवैधानिक रूप से सही
ईरान के साथ समझौता न हो तो बेहतर : बातचीत विफल रही तो अमेरिका उठाएगा कठोर सैन्य कदम, ट्रंप बोले- ईरान को उड़ा देंगे
मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय
हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया