ऑपरेशन आग के तहत कार्रवाई, देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 

आपराधिक नेटवर्क का खुलासा

ऑपरेशन आग के तहत कार्रवाई, देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 
जयपुर पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने सांगानेर में दबिश देकर एक युवक को अवैध देसी कट्टे और कारतूस के साथ पकड़ा है। पुलिस आरोपी से उसके आपराधिक नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

जयपुर। सांगानेर इलाके में डीएसटी और सांगानेर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी से हथियार के स्रोत और उससे जुड़े अन्य बदमाशों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय संतोष कुशवाह निवासी मुरैना (मध्य प्रदेश), हाल निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, जयपुर को गिरफ्तार किया। 

आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ सांगानेर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हथियार बाहर से लेकर आया था और शौक के चलते अपने पास रखता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार किससे खरीदा गया और आरोपी के गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक