महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं युवा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा फुले की 200वीं जयंती पर बोले- हर ब्लॉक में बनेगी सावित्रीबाई फुले ई-पुस्तकालय

समाज का धरती माता से विशेष जुड़ाव

महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं युवा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा फुले की 200वीं जयंती पर बोले- हर ब्लॉक में बनेगी सावित्रीबाई फुले ई-पुस्तकालय
भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर समाज सुधार, महिला शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद। युवाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यभर में ई-पुस्तकालय, आदर्श विद्यालय और छात्रावास स्थापित करने की घोषणा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार, महिला शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने युवाओं से फुले जी के जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक जागरूकता और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री शुक्रवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देशभर में 11 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2028 तक फुले जी की 200वीं जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है। हर जिले में आदर्श विद्यालय, ब्लॉक स्तर पर -पुस्तकालय मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में इस उत्सव को व्यापक स्तर पर मना रही है।

उन्होंने बताया कि हिंडोली में महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी और पुस्तकालय विकसित किए जाएंगे। साथ ही प्रदेश के हर ब्लॉक में सावित्रीबाई फुले -पुस्तकालय तथा सभी जिलों में महात्मा ज्योतिबा फुले आदर्श विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 16 सावित्रीबाई फुले छात्रावास भवनों का निर्माण भी कराया जा रहा है। ग्राम-2026 से आधुनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि माली समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और समाज का धरती माता से विशेष जुड़ाव है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी  मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
पुलिस विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई कर हेड कांन्स्टेबल शंकरराम विश्नोई को राज्य सेवा से...
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा सीबीआई का अभय, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कॉकरोच जनता पार्टी को कोर्ट से बड़ा झटका: एक्स अकाउंट बहाल करने से इनकार, केंद्र और X को नोटिस जारी