विधानसभा में युवा संवाद कार्यक्रम : अध्यक्ष देवनानी ने संविधान दिवस पर वंदे मातरम् दीर्घा का किया शुभारम्भ, कहा- भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा
युवाओं ने की संविधान लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर चर्चा
संविधान दिवस के अवसर पर राजस्थान विधान सभा में बुधवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने डिजिटल संग्रहालय में नव निर्मित वंदे मातरम् दीर्घा का शुभारम्भ किया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर दीर्घा का निर्माण किया गया है। देवनानी ने बताया कि दीर्घा में वंदे मातरम् का पूरा इतिहास 37 पैनल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
जयपुर। संविधान दिवस के अवसर पर राजस्थान विधान सभा में बुधवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने डिजिटल संग्रहालय में नव निर्मित वंदे मातरम् दीर्घा का शुभारम्भ किया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर दीर्घा का निर्माण किया गया है। देवनानी ने बताया कि दीर्घा में वंदे मातरम् का पूरा इतिहास 37 पैनल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। सन् 1875 में अक्षय नवमी के दिन बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित गीत की रचना से लेकर राष्ट्रगीत बनने तक की पूरी यात्रा रोचक और तथ्यपूर्ण ढंग से दीर्घा में दर्शाई गई है। यह दीर्घा छात्रों शोधार्थियों और आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। संविधान दिवस पर विधान सभा में युवा संवाद कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। युवाओं ने संविधान लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर चर्चा की।
युवा विधान सभा के राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और अतिरिक्त महाधिवक्ता जी एस गिल उपस्थित रहे। देवनानी ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर का दिन संविधान निर्माताओं की दूरदृष्टि त्याग और प्रतिबद्धता की याद दिलाता है। विविधताओं से भरे भारत के लिए तैयार किया गया संविधान देश की एकता समानता और न्याय का आधार है। विधान सभा में आयोजित ये कार्यक्रम संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

Comment List