ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल

बस जा रही थी गुजरात के पालनपुर

ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल
ट्रक और निजी बस की आमने-सामने भिड़ंत में सरकारी शिक्षक व बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल हो गए। चार घायलों की हालत गंभीर है। हादसा बारिश के दौरान हुआ। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत-बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सांचौर। सांचौर-डीसा नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह पलादर सरहद स्थित पीर की जाल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक सरकारी शिक्षक व निजी बस के कंडक्टर की मौत हो गई, वहीं 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को सांचौर के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैए जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी अनुसार बाड़मेर जिले के बेड़िया से गुजरात के पालनपुर जा रही निजी यात्री बस रविवार सुबह सांचौर से सवारियां लेकर रवाना हुई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। सुबह करीब 9:45 बजे पलादर क्षेत्र में बारिश के दौरान सामने से आ रहे ट्रक से बस की आमने.सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर बस में फंंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सांचौर पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। 

ये हुई मृतकों की पहचान
हादसे में शिवपुरा होथीगांव निवासी हंजाराम मेघवाल 53 तथा निजी बस के कंडक्टर मारू खान 38 निवासी पांति का निवान, सेड़वा बाड़मेर की मौत हो गई। हंजाराम मेघवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दूठवा में शिक्षक थे। बताया जा रहा है कि वे अपनी बहन की दवाई लेने गुजरात जा रहे थे। पुलिस ने दुर्घटना के बाद ट्रक चालक, खलासी और बस चालक को डिटेन कर लिया है। प्रारंभिक जांच में बारिश और तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत
अमरावती के जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित एनआईसीयू (NICU) में वेंटिलेटर में हुए धमाके के बाद भीषण...
प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज
अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू
अजीत डोभाल का चीन दौरा: विशेष प्रतिनिधियों की 25 वें दौर की बैठक में होंगे शामिल, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
भाई-बहिन का स्नेह पर्व : सजा राखियों का बाजार, खरीदारी परवान पर
गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली
राज काज में क्या है खास, जानें