कुंडला गांव में पेयजल संकट, कैसे बुझेगी प्यास

पैसे से मंगावाकर पी रहे पानी

कुंडला गांव में पेयजल संकट, कैसे बुझेगी प्यास
गागरिन परियोजना का पानी आधे से अधिक घरों में नहीं पहुंचा, दूर दराज से लाना पड़ रहा पानी ।

चौमहला । चौमहला ग्राम पंचायत मुख्यालय कुंडला के निवासी इन दिनों पेयजल समस्या से जूझ रहे है। ग्रामीण पेयजल दूर कुओं से ला रहे है, जनता जल योजना के कुएं में पानी नहीं होने से गर्मी में यह योजना फेल हो जाती है, घर घर नल, घर घर जल योजना में गागरिन परियोजना का पानी आधे से अधिक घरों में  नहीं पहुंच रहा है जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। कुंडला गांव में जनता जल योजना में बस स्टेंड पर पानी की बड़ी टंकी बनी हुई है लेकिन जिस कुएं से यह टंकी भरी जाती है गर्मी के दिनों में कुएं में पानी रीत जाता है कुएं में पानी नहीं होने के कारण जनता जल योजना करीब डेढ़ माह से बंद है। गागरिन परियोजना का पानी पूरे गांव में नहीं आने से लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है।

 इन दिनों मुख्य रूप से सुरेश कोठारी के निवास से बस स्टेंड तक तथा मेहर मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, बैरागी मोहल्ला, राजपूत मोहल्ला में पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीण महिपाल सिंह, योकेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, प्रदीप सिंह, प्रेम सिंह ने बताया कि गर्मी की शुरुवात के साथ ही गांव में पेयजल समस्या शुरू हो जाती पेयजल दूर दूर कुओं से लाना पड़ रहा कई ग्रामीण टैंकर मंगवाकर पानी की पूर्ति करते है उन्हें अतिरिक्त आर्थिक संकट झेलना पड़ता है। गागरिन परियोजना का पानी सुरेश कोठारी के निवास से बस स्टेंड तक नहीं पहुंच रहा है, तथा बस स्टेंड क्षेत्र में तो अभी गागरिन योजना की पाइप लाइन भी नहीं डल पाई है। ग्रामीणों इस समस्या को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं होने से लोगों मेंरोष है। 

सुरेश कोठारी के निवास से बस स्टेंड तक गागरिन परियोजना का पानी अभी तक नहीं पहुंचा, आठ साल से समस्या को प्रमुखता से रखा लेकिन समस्या है, हर बार शिवरों में इस समाधान नहीं हुआ।
- ओम प्रकाश बैरागी, कस्बेवासी
 
पानी की बहुत समस्या है दूर दूर से पानी लाना पड़ रहा है, समस्या का स्थाई समाधान हो, जनता जल योजना की टंकी भी बंद है, गागरिन का तो पानी ही नहीं आता
- विजय सिंह झाला, कस्बेवासी 

गांव में पानी की समस्या है इसका समाधान होना चाहिए । ग्रमीण दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हैं। गर्मी में पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
- रमेश चंद बैरागी, कस्बेवासी 

Read More बड़े भाई के अंतिम संस्कार के 12 घण्टे बाद छोटे ने भी तोड़ा दम, तीन मौतों की वजह हार्ट अटैक

हमारे घरों के नलों में पानी ही नहीं आ रहा है दूर कुएं से पानी लाना पड़ रहा है।
- जुझार सिंह झाला,कस्बेवासी 

Read More झालावाड़ में राजेश गुर्जर बने सभापति, झालरापाटन और अकलेरा में भाजपा तो भवानीमंडी में कांग्रेस विजयी

इनका कहना है
कुंडला गांव में गागरिन परियोजना का कार्य अभी अधूरा है, अभी तक 30% ही कार्य हो पाया है, 30 जून तक कार्य पूर्ण होने की संभावना है, कार्य पूर्ण होने के बाद पूरे गांव में गागरिन का पानी पहुंचना शुरूहोगा। 
- वीरेंद्र छिपा, सहायक अभियंता, गागरिन परियोजना

Read More झालावाड़ जिले में कांग्रेस का दबदबा, 8 में से 4 निकायों में जीत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जिला परिषद की आरक्षण लॉटरी में तय हुआ वार्डों का गणित, 57 में 28 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित जिला परिषद की आरक्षण लॉटरी में तय हुआ वार्डों का गणित, 57 में 28 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
जिला कलेक्ट्रेट में जिला परिषद सदस्यों के वार्डों तथा पंचायत समिति प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जिला...
पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय पेंशन अदालत, 22 पुलिसकर्मियों को दिए गए पीपीओ
विकासशील देशों की एकजुटता जरूरी, जयशंकर बोले- वैश्विक फैसलों में मिले उचित प्रतिनिधित्व और मजबूत भागीदारी
एसआई भर्ती पेपर लीक मामला : परीक्षा पास कर चुके दो अभ्यर्थी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र के कोयना बांध इलाके में भूकंप के 5 झटके : आधी रात कांपी धरती, 2.5 मापी तीव्रता
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित, दवाओं के साथ मरीज की सुरक्षा भी जरूरी
निकाय चुनाव : दूसरी कुर्सी ने खोली कांग्रेस के फ्लोर मैनेजमेंट की पोल, पढ़ें पूरी खबर