असर खबर का : पाइप लाइन लीकेज हुआ दुरूस्त, पेयजल आपूर्ति सुधरेगी

जल जीवन मिशन की लाइन को जनता जल योजना से जोड़ने की तैयारी

असर खबर का : पाइप लाइन लीकेज हुआ दुरूस्त, पेयजल आपूर्ति सुधरेगी
नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया।

सूमर। सूमर कस्बे के लक्ष्मीनाथजी मंदिर के पास जनता जल योजना की पेयजल पाइपलाइन में लीकेज की समस्या को लेकर 9 सितम्बर 2026 को नवज्योति टीम ने मुद्दा उठाया था, जिसके बाद विभाग ने संज्ञान लिया। शुक्रवार को खानपुर एईएन मुश्ताक पठान मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन में लीकेज की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर समस्या देखने के बाद संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश  दिए।

 एईएन मुश्ताक  पठान ने बताया कि जल जीवन मिशन की लाइन का लोड कम कर उसे पहले से संचालित जनता जल योजना की लाइन में जोड़ा जाएगा। इससे पाइपलाइन में लीकेज की समस्या को दूर करने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में सुधार किया जा सकेगा। वर्तमान में बागरी मोहल्ला, टेकगणेशजी और हनुमानजी टेक क्षेत्र में कम जलापूर्ति हो रही है। जल जीवन मिशन की लाइन को जनता जल योजना की लाइन से जोड़ने के बाद इन क्षेत्रों में जलापूर्ति सुचारू करने में मदद मिलेगी। 
लक्ष्मीनाथजी मंदिर के पास पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी सड़क पर फैलने की समस्या सामने आई थी। इस संबंध में प्रकाशित समाचार के बाद एईएन के मौके पर पहुंचकर स्थिति देखने से अब समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। विभाग द्वारा बताई गई व्यवस्था के अनुसार लाइन को जोड़ने की कार्रवाई की जानी है। निरीक्षण के दौरान अमित दाधीच, जैकी सोनी, गिरिराज कटारियां, मनोज शर्मा, मुकेश नागर सहित ग्रामीण व. जलदाय कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में 16 हजार मरीजों को नि:शुल्क डायलिसिस, 1.17 लाख सेशन हुए प्रदेश में 16 हजार मरीजों को नि:शुल्क डायलिसिस, 1.17 लाख सेशन हुए
राजस्थान में अब तक 16,003 किडनी मरीजों को 1,17,258 नि:शुल्क डायलिसिस सेशन दिए, अनुमानित मूल्य 21.11 करोड़ रुपए। प्रधानमंत्री नेशनल...
नए आयकर कानून में वैल्यूअर्स की भूमिका अहम, संपत्ति मूल्यांकन में सावधानी पर जोर
पीएम मोदी का नेतृत्व हर भारतीय को गौरवान्वित करता है : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
गुजरात में 28 साल का राज, फिर भी साफ पानी नहीं : 10 में 9 नमूने फेल, खड़गे बोले- रंगीली तस्वीरें दिखाकर जनता की आंखों में झोंकी धूल 
एमबीएस अस्पताल की एम्बुलेंस सेवा खुद बीमार, 14 साल पुरानी गाड़ियों से ढो रहे गंभीर मरीज
असर खबर का : पाइप लाइन लीकेज हुआ दुरूस्त, पेयजल आपूर्ति सुधरेगी
मुख्य सचिव से पुलिस महानिदेशक की शिष्टाचार भेंट, कानून व्यवस्था, साइबर अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग पर हुई चर्चा