पत्नी ने हाथ-पैर बांधकर पति को मौत के घाट उतारा : छह महीने पूर्व हुई थी दूसरी शादी, मारने के बाद खेत से लाई लकड़ी, खाने की तैयारी में जुटी

सुबह 5 बजे खेत से लकड़ी लेकर आई थी 

पत्नी ने हाथ-पैर बांधकर पति को मौत के घाट उतारा : छह महीने पूर्व हुई थी दूसरी शादी, मारने के बाद खेत से लाई लकड़ी, खाने की तैयारी में जुटी
मनोहरथाना में जावर थाना क्षेत्र के कोलूखेड़ी मेवातीयान गांव में एक महिला ने पति की हत्या कर दी।

मनोहरथाना। मनोहरथाना में जावर थाना क्षेत्र के कोलूखेड़ी मेवातीयान गांव में एक महिला ने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद खेत से लकड़ी लाई और खाना बनाने की तैयारी में लग गई। परिवार के लोग सुबह घर पहुंचे तो शव चारपाई पर पड़ा मिला।माना जा रहा है कि महिला ने पहले पति को नशीला पदार्थ खिलाया और बाद में पलंग पर सुला उसके दोनों हाथ और पैर बांध दिए और बाद में गले में फंदा लगा दिया। महिला को उसका पति लगभग 6 माह पूर्व मध्यप्रदेश से रिश्ता करके लाया था। पुलिस से मिली  जानकारी के अनुसार हरकचंद पुत्र मांगीलाल घर पर चारपाई पर मृत मिला। मृतक के दोनों हाथ और पैर बंधे हुए थे तथा गले में फांसी का फंदा लगा था। पास ही कमरे में पत्नी खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर हत्या के आरोप में पत्नी रेखा बाई 26 वर्ष को हिरासत में लिया गया है।

सुबह 5 बजे खेत से लकड़ी लेकर आई थी :

मृतक के बड़े भाई हजारी ने बताया कि गुरुवार रात को हम पड़ौस में अपने घर पर सो रहे थे। रात में कोई चिल्लाने-झगड़े की आवाज नहीं आई। जब शुक्रवार सुबह 5 बजे मेरे भाई हरक चंद की पत्नी रेखा बाई खेत पर लकड़ी लेने गई। उसके बाद घर पहुंच कर खाना बना रही थी। पास में मेरा एक और भाई रहता है। वह सुबह करीब 10.30 बजे हरकचंद से कुछ काम से मिलने गया था। उसने देखा कि हरक चंद चारपाई पर पड़ा था। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। गले में भी साड़ी का फंदा था।

6 महीने पहले दूसरी शादी :

6 महीने पहले ही हरकचंद की की दूसरी शादी कराई थी। पत्नी रेखामध्य प्रदेश की रहने वाली है। हरकचंद की ये दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। हरकचंद के कोई संतान नहीं है। वह और उसकी पत्नी खेती करती थी। जावर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मृतक की पत्नी रेखा बाई को डिटेन किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम