तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन टोल कर्मचारियों को कुचला : एक की मौके पर मौत, पांच गंभीर घायल

हादसे होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई

तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन टोल कर्मचारियों को कुचला : एक की मौके पर मौत, पांच गंभीर घायल

सूरजगढ़-चिड़ावा मार्ग पर रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर देर रात एक तेज रफ्तार कार ने टोल कर्मचारियों को कुचला। हादसे में टोल कर्मचारी उम्मेद मेघवाल  निवासी श्यालू कलां की मौके पर मौत हो गई, वहीं पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

झुंझुनूं। सूरजगढ़-चिड़ावा मार्ग पर रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने टोल कर्मचारियों को कुचला। हादसे में टोल कर्मचारी उम्मेद मेघवाल  निवासी श्यालू कलां की मौके पर मौत हो गई, वहीं पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कार सूरजगढ़ की ओर से तेज गति में आ रही थी कि इस दौरान टोल प्लाजा के निकट चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पहले डिवाइडर से टकराई और उछलकर बंद लाइन में घुस गई, जहां टोल कर्मचारी बैठे थे।

कार की चपेट में आने से कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं। हादसे होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को सूरजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने टोल कर्मचारी उम्मेद मेघवाल को मृत घोषित किया। गंभीर रूप से घायल पवन राजपूत को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रेफ र किया गया। देवेंद्र सहित अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा  दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 
रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चला रहा है। 20-22 फरवरी को दिल्ली से...
प्रदेश के 108 स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, रक्तदान शिविरों के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन 
चांदपोल बाजार व्यापार मंडल की बड़ी जीत : शराब ठेके के मामले में कोर्ट ने स्टे देने से किया इनकार, व्यापारियों और नागरिकों के पक्ष में फैसला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की महत्वपूर्ण पहल : अनावश्यक अनुपालन और विनियमों को राज्य सरकार चरणबद्ध रूप से करेगी कम, कार्य योजना को दिया अंतिम रूप
एआई पर हो सभी का अधिकार : चंद देशों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता एआई का भविष्य, गुटेरेस ने कहा- यह सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में सहायक
एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद एंड्रयू माउंटबेटन गिरफ्तार : लगे थे कई संगीन आरोप, जानें क्या है मामला 
राजस्थान में अब संभाग स्तर पर लगेगी पेंशन अदालत, अप्रैल से होगी शुरुआत