साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

38 लाख रुपए की साइबर ठगी की गई थी

साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त मामले में आशीष और गणेश को गिरफ्तार किया। 11 खातों से 38 लाख रुपए की साइबर ठगी सामने आई। जोधपुर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी।

जोधपुर। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर पुलिस थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त में शामिल दो आरोपियों आशीष और गणेश को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिछले करीब 6 माह से फरार चल रहे थे। मामले में जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए 11 बैंक खातों के माध्यम से करीब 38 लाख रुपए की साइबर ठगी की गई थी। इन खातों के संबंध में देश के 12 अलग-अलग राज्यों से कुल 31 साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शाहीन सी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त धन्नाराम और सहायक पुलिस आयुक्त पदमदान के निर्देशन में साइबर थाना टीम ने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया सूचना के आधार पर संदिग्ध म्यूल खातों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पहले गिरफ्तार किए गए खाताधारक मनीष जाटव से पूछताछ में पता चला कि उसके नाम पर विभिन्न बैंकों में 11 खाते खोले गए थे। इन खातों का रिकॉर्ड प्राप्त कर विश्लेषण करने पर करोड़ों के लेन-देन के संकेत मिले, जिसमें 38 लाख रुपये का संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आया। आगे की जांच में सामने आया कि आशीष और गणेश इन खातों को मनीष जाटव से कमीशन पर लेकर साइबर ठगों को ऊंचे कमीशन पर उपलब्ध कराते थे। इन खातों का उपयोग देशभर में साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस द्वारा इन खातों का उपयोग करने वाले अन्य साइबर ठगों की पहचान कर उन्हें पकडऩे के प्रयास जारी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
भारत ने वियतनाम के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। सिंगापुर में शांग्री-ला डायलॉग के दौरान...
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ