राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन : कार के सीक्रेट बॉक्स से 25 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मोबाइल रिचार्ज करते नशे का तस्कर बना

राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन : कार के सीक्रेट बॉक्स से 25 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 25 लाख रुपए का 47.288 किलो गांजा जब्त कर एसयूवी कार में माल सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार। आरोपी कार की डिग्गी के दोनों ओर लाइटों के पास विशेष मॉडिफाइड बॉक्स बना उसमें गांजा छिपाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे।

जोधपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 25 लाख रुपए का 47.288 किलो गांजा जब्त कर एसयूवी कार में माल सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी कार की डिग्गी के दोनों ओर लाइटों के पास विशेष मॉडिफाइड बॉक्स बना उसमें गांजा छिपाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे। एएनटीएफ आईजी विकास कुमार के अनुसार सवाईमाधोपुर जिले के फरिया गांव निवासी मुकुट बिहारी पिछले छह-सात वर्षों से बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी कर रहा था। इसी दौरान पता चला, कि आरोपी उत्तर प्रदेश नंबर की कार में उड़ीसा से गांजा लेकर रायपुर, ललितपुर, झांसी और शिवपुरी होते हुए राजस्थान आने वाला है। सवाईमाधोपुर जिले में कुस्तला कट के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार यूपी-16 एएन-6023 की डिक्की के दोनों किनारों पर लाइटों के पास बनाए गए विशेष गुप्त बॉक्स मिले। जब उन्हें खोला तो उनमें से 47.288 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और वाहन जब्त कर सवाईमाधोपुर थाना खंडार फरिया निवासी मुकुट बिहारी (36) व हनुमान (30) को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल रिचार्ज करते नशे का तस्कर बना
आईजी विकास कुमार ने बताया, मुख्य आरोपी मुकुट बिहारी दसवीं कक्षा तक पढ़ा है। पढ़ाई छोड़ने के बाद उसने ड्राइविंग की और फिर वर्ष 2014 में मोबाइल रिचार्ज की दुकान खोली। कमाई कम होने पर उसने दुकान से ही गांजे की पुड़ियां बेचनी शुरू कर दीं। धीरे-धीरे उसने इसे संगठित कारोबार का रूप दे दिया। कोरोना काल में वह मोटरसाइकिल से उड़ीसा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश और राजस्थान में सप्लाई करता रहा। बाद में उसने कार की डिक्की में गुप्त बॉक्स बना नशे की तस्करी करना शुरू कर दिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन