रेड में मिला 5 करोड़ का सोना, 35 लाख कैश,बोगस बिलिंग पर शक

₹5 करोड़ का सोना और नकदी बरामद

रेड में मिला 5 करोड़ का सोना, 35 लाख कैश,बोगस बिलिंग पर शक

जोधपुर में मालाणी डेयरी समूह पर आयकर विभाग की छापेमारी में ₹5 करोड़ का सोना और ₹35 लाख की नकदी जब्त।

जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान में डेयरी कारोबार का बड़ा नाम माने जाने वाले मालाणी डेयरी समूह के यहां आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने तीन दिन तक चली सघन कार्रवाई में समूह से जुड़े ठिकानों से करीब साढ़े तीन किलो सोना, अनुमानित कीमत 5 करोड़ और 35 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।  इस कार्रवाई के बाद अब पूरा फोकस अघोषित आयए सोने की खरीद के दस्तावेज और नकदी के स्रोत पर आ गया है। 15 जनवरी से शुरू हुई कार्रवाई में घी कारोबारी घनश्याम सोनी और उनसे जुड़ी फ र्मों के जोधपुर स्थित पांच ठिकानों शास्त्री नगर, मंडोर मंडी, बोरानाडा, न्यू पावर हाउस रोड और भीतरी शहर में एक साथ छापेमारी की गई। तीन दिन तक इन सभी स्थानों को लगभग पुलिस छावनी में तब्दील रखा गया। 

अब इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच 

सूत्रों के अनुसार सोना और नकदी बरामद होने के बाद आयकर विभाग की टीमें अब इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच में जुट गई हैं। रेड के दौरान घरों और दफ्तरों से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव जब्त किए गए हैं। विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ इन डिवाइसेज की क्लोनिंग कर रहे हैं और डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। 

अलग फोल्डर में छिपाकर रखे अहम रिकॉर्ड

Read More National Testing Agency ने NEET-UG आवेदन में ऑनलाइन सुधार की सुविधा शुरू की, 13 मार्च से अभ्यर्थी कर सकेंगे फॉर्म में बदलाव

आशंका है कि टैक्स चोरी से जुड़े कई अहम रिकॉर्ड कच्ची पर्चियों के बजाय कंप्यूटर में कोड वर्ड या अलग फोल्डर में छिपाकर रखे गए हों। जांच एजेंसियों का शक बोगस बिलिंग पर भी गहराता जा रहा है। बताया जा रहा है कि बटर और घी की सप्लाई, खासकर कानपुर और देश के अन्य राज्यों में, कागजों में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई गई हो सकती है। यह भी जांच का विषय है कि असल बिक्री और बिलों में दर्शाई गई बिक्री के बीच कितना अंतर है और उससे कितनी टैक्स चोरी की गई।

Read More पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

और बढ़ सकता है अघोषित आय का आंकड़ा

Read More वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यय का विवरण IFMS पर अपलोड करने के निर्देश, 7 अप्रैल तक रिपोर्ट अनिवार्य

फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इलेक्ट्रॉनिक डेटा और बैंक रिकॉर्ड की जांच के बाद अघोषित आय का आंकड़ा और बढ़ सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह केस टैक्स चोरी और बोगस बिलिंग के एक बड़े उदाहरण के रूप में सामने आ सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी
भगवंत मान ने राजस्थान पर पानी का 1.44 लाख करोड़ रुपए बकाया होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि...
पश्चिम एशिया संकट के बीच राजनाथ ​सिंह का बड़ा बयान: बोले-ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए नई प्रौद्योगिकियों को अपनाना आवश्यक
वॉशिंगटन डीसी के सैन्य बेस पर अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप: मार्को रूबियो और पीट हेगसेथ की बढ़ाई सुरक्षा, व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन
LPG गैस की कमी के दौरान बढ़ते साइबर फ्रॉड पर एडवाइजरी जारी
विकसित राजस्थान 2047 के लिए एमएसएमई बनेगा 'ग्रोथ इंजन': जोगाराम पटेल
जयपुर में MINI Cooper S 'विक्ट्री एडिशन' का भव्य आगाज़: BMW इंडिया 1 अप्रैल से बढ़ाएगा 2 प्रतिशत तक दाम
सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए शुरू किया इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम,