यात्रियों की सुविधा हेतु रेलसेवाओं का बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव, अप्रैल से नई सेवाएं लागू

आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा

यात्रियों की सुविधा हेतु रेलसेवाओं का बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव, अप्रैल से नई सेवाएं लागू

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बांदीकुई स्टेशन पर हावड़ा-जोधपुर और हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव शुरू। अब जोधपुर-हावड़ा व बीकानेर-हावड़ा ट्रेनों को भी यहां ठहराव। फरवरी से कुछ सेवाएं शुरू, अप्रैल 2026 से अन्य ट्रेनें निर्धारित समय पर रुकेंगी।

जोधपुर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु हावडा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) एंव हावडा-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) रेलसेवाओं का बांदीकुई स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा चुका है इसी क्रम में जोधपुर-हावडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) एंव बीकानेर-हावडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) रेलसेवाओं का भी बांदीकुई स्टेशन पर प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12307, हावडा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) दिनांक 15.02.26 से एवं गाडी संख्या 22307, हावडा-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) रेलसेवा दिनांक 14.02.26 से बांदीकुई स्टेशन पर 22.20 बजे आगमन व 22.22 बजे प्रस्थान कर ठहराव कर रही है। इसी क्रम में गाडी संख्या 12308, जोधपुर-हावडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस(सप्ताह में 04 दिन) दिनांक 01.04.26 से एवं गाडी संख्या 22308, बीकानेर-हावडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) रेलसेवा भी दिनांक 02.04.26 से बांदीकुई स्टेशन पर 06.08 बजे आगमन व 06.10 बजे प्रस्थान कर ठहराव करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएसबी में 2 प्रसूताओं की हालत बेहद नाजुक, 8 दिन से पांचों प्रसूताओं का यूरिन बंद एसएसबी में 2 प्रसूताओं की हालत बेहद नाजुक, 8 दिन से पांचों प्रसूताओं का यूरिन बंद
प्रसूताओं की मौत और किडनी फेल्योर के मामले में राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के स्त्री एवं प्रसूति रोग...
कृषि विज्ञान पेपर लीक मामला : शिव सिंह राठौड़ से एसओजी की लगातार पूछताछ जारी, आरपीएससी के कई अफसर जांच के घेरे में
भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर 48.3 डिग्री के साथ दूसरे दिन देश में सबसे गर्म, अधिकांश जिलों में पारा 43 डिग्री
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी में दोफाड़ : बागी विधायक करेंगे विजय का समर्थन, सकंट में पार्टी
नीट पेपर लीक की जांच में सीकर बना बड़ा केंद्र, देशभर तक फैला था नेटवर्क
145 साल पुराने सेंट स्टीफंस कॉलेज को मिली पहली महिला प्रिंसिपल, प्रो. सुसान एलियास संभालेंगी जिम्मेदारी