बाइक सवार पर बाघ का हमला : युवक की पीठ पर हुए गहरे घाव, चालक ने तेज गति से चलाई बाइक

बाघ टी-80 के मौजूद होने की सम्भावना जाहिर

बाइक सवार पर बाघ का हमला : युवक की पीठ पर हुए गहरे घाव, चालक ने तेज गति से चलाई बाइक
बाघ के हमले से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। वन विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि तीन युवक रात में मोटर साइकिल पर गिरधारी माली, हरिओम चौधरी और महेश योगी करणपुर में चौहान का नाला क्षेत्र से निकल रहे थे कि अचानक उन पर एक बाघ ने पीछे से हमला कर दिया। इससे सबसे पीछे बैठे महेश योगी की पीठ पर गहरे घाव हो गये। सूत्रों ने बताया कि चालक मोटर साइकिल को तेज गति से चलाते हुए बाघ की पहुंच से दूर ले गया। 

करणपुर। करौली के करणपुर में नाला क्षेत्र में सोमवार रात बाघ के हमले से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। वन विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि तीन युवक रात में मोटर साइकिल पर गिरधारी माली, हरिओम चौधरी और महेश योगी करणपुर में चौहान का नाला क्षेत्र से निकल रहे थे कि अचानक उन पर एक बाघ ने पीछे से हमला कर दिया। इससे सबसे पीछे बैठे महेश योगी की पीठ पर गहरे घाव हो गये। सूत्रों ने बताया कि चालक मोटर साइकिल को तेज गति से चलाते हुए बाघ की पहुंच से दूर ले गया। 

सूत्रों ने बताया कि घायल महेश योगी को पहले बालेर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सवाई माधोपुर भेज दिया गया। बाघ के इस हमले के बाद क्षेत्र में लोगों में भय व्याप्त हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार को सुबह वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा और पग चिह्नों को देखकर क्षेत्र में बाघ टी-80 के मौजूद होने की सम्भावना जाहिर की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई