समाचार संकलन से लेकर छपने तक की प्रक्रिया देखकर विद्यार्थी हुए अचंभित

दैनिक नवज्योति का किया शैक्षिक भ्रमण

समाचार संकलन से लेकर छपने तक की प्रक्रिया देखकर विद्यार्थी हुए अचंभित
मशीनों की कार्यप्रणाली और अखबार की बारीकियां समझीं विद्यार्थियों ने।

कोटा। अरे वाह....ऐसे छपता है क्या अखबार? कागज के इतने बड़े-बड़े रोल और बड़ी बड़ी मशीनें। वाव क्या टेकनीक है। जिज्ञासा,उत्सुकता के भाव से सब कुछ देख विद्यार्थी अचम्भित थे। मौका था तलवंडी स्थित एम बी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शुक्रवार को दैनिक नवज्योति कार्यालय के शैक्षिण भ्रमण का। मां भारती ग्रुप के चैयरमेन व पूर्व महापौर महेश विजय के सानिध्य में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने दैनिक नवज्योति कार्यालय आकर समाचार संकलन से लेकर मशीन पर छपने तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया को जाना। 

सम्पादकीय विभाग से लेकर मार्केटिंग, सकुर्लेशन, रिकवरी और मशीन विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में जब विद्यार्थियों को जानकारी दी गई तो सभी इतना अधिक आश्चर्य करने लगे कि एक अखबार छपने में इतनी मेहनत लगती है। सुबह से शुरू हुआ काम देर रात तक चलता है। उसके बाद अखबार पाठकों तक पहुंचता है। सर्दी, गर्मी और बरसात हर मौसम में अखबार बिना किसी बाधा के सुबह अधिकतर लोगों के उठने से पहले घर तक पहुंच जाता है। एम बी पब्लिक स्कूल के कक्षा 7 से 9 के विद्यार्थियों का कहना था कि उन्हें पहली बार यह सब जानकार काफी अच्छा लगा। विशेष रूप से इतनी बड़ी और भारी भरकम मशीन पर अखबार छपते देखना सभी के लिए अद्भुत स्मर्णीय पल रहा। विद्यार्थियों ने अखबार हाथ में लेकर उसके साथ फोटो भी खिंचवाए। सभी ने दैनिक नवज्योति परिवार के सदस्यों को जानकारी देने के लिए धन्यवाद दिया। विद्यार्थियों के साथ उनके कई शिक्षक व अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

दैनिक नवज्योति दे रहा जागरुकता का संदेश 
मां भारती ग्रुप के चैयरमेन महेश विजय ने कहा कि उन्हें दैनिक नवज्योति जैसे प्रमुख अखबार का भ्रमण कर काफी अच्छा लगा। यह अखबार स्वतंत्रता आन्दोलन से निकला है और देश के सबसे पुराने अखबारों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। विद्यार्थियों के लिए अखबार ज्ञान बढ़ाने और सामान्य जानकारी प्राप्त करने का अच्छा साधन है। इसमें करियर, रोजगार, योजनाओं के साथ ही हमारी संस्कृति,संस्कार की जानकारी भी मिलती है। दैनिक नवज्योति समाज की समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान के लिए लोगों को जागरूक करता है। यह अखबार जनता को शिक्षित, जागरूक और सूचनाप्रद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण
करवाचौथ पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी। कार्यक्रम 29 अक्टूबर...
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति : यूथ कांग्रेस ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, चिब ने दिल्ली पुलिस के आदेश को दी चुनौती
राजस्थान में 14 IPS के तबादले, जयपुर पुलिस मुख्यालय में भी बदलाव
एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक मिलने पर राज्यपाल ने दी बधाई, कहा- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व
जयपुर में बटर का 'क्राइसिस': अमूल की सप्लाई ठप, होटलों-रेस्टोरेंट में मची त्राहि-त्राहि; सरस बना सहारा
Weather Update : राजस्थान से मानसून की विदाई, 3 दिन देरी से लौटा दक्षिण-पश्चिमी मानसून
जयपुर में कुष्ठ रोग स्क्रीनिंग अभियान : चिकित्सा संस्थानों में जांच, परामर्श और उपचार के साथ जागरूकता गतिविधियां आयोजित