अतिक्रमण से संकरा हुआ छावनी का मुख्य मार्ग, थडियों व दुकानों के सामान से यातायात हो रहा बाधित

गर्मी के कारण दुकानों के बाहर तक छाया के लिए तिरपाल व शेड तक लगा लिए

अतिक्रमण से संकरा हुआ छावनी का मुख्य मार्ग, थडियों व दुकानों के सामान से यातायात हो रहा बाधित

अतिक्रमण के कारण 35 फीट चौड़ा रोड एक तिहाई भी नहीं रह गया है।

कोटा। शहर में अतिक्रमण करने वालों के हौंसले इतने अधिक बुलंद हो रहे हैं कि उन्हें किसी की परवाह नहीं है। यही कारण है कि छावनी रामचंद्रपुरा के मुख्य मार्ग पर इतना अधिक अतिक्रमण हो गया है कि मुख्य मार्ग ही संकरा रह गया। जिससे वहां शाम के समय जाम व यातायात में बाधा उत्पन्न होने की समस्या होने लगी है। छावनी वार्ड 59 के लोगों का कहना है कि छावनी में रामचंद्रपुरा ही नहीं वहां से कई अन्य कॉलोनियों, थेगड़ा, कैथून, रायपुरा व डीसीएम तक जाने का रास्ता है। लेकिन यहां मुख्य मार्ग पर ही सब्जीमंडी क्षेत्र और आस-पास बड़ी संख्या में लोगों ने थडिय़ां लगा ली है। किसी ने ठेला लगा रखा है कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामानों को सड़क के बाहर तक रखा हुआ है। फूल माला से लेकर मटके वालों तक और होजरी का सामान बेचने वालों से लेकर खाद्य सामग्री बेचने तक की अस्थायी दुकानें लग चुकी हैं। वहीं गर्मी के कारण दुकानों के बाहर तक छाया के लिए तिरपाल व शेड तक लगा लिए हैं।

लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण 35 फीट चौड़ा रोड एक तिहाई भी नहीं रह गया है। जिससे शाम के समय यहां ट्रैफिक अधिक होने पर अक्सर जाम की समस्या रहने लगी है। कई बार तो वाहनों के आपस में टकराने से हादसे व विवाद तक की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों के अलावा वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगीरों तक को परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से चार पहिया वाहन निकलना तो दूर कई बार तो दो पहिया वाहन तक और ई रिक् शा तक नहीं निकल पाते हैं। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को ही भुगतना पड़ रहा है। जबकि पास में ही पुलिस चौकी भी है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

इधर नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि छावनी के अंदरूनी इलाके में मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ पूर्व में कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। अतिक्रमण करने वालों को पाबंद भी किया गया था। लेकिन अस्थायी अतिक्रमण करने वाले फिर से वहां आ गए हैं। इसकी जानकारी कर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ता प्रभारी का कहना है कि केवल छावनी ही नहीं शहर में जहां भी अतिक्रमण हो रहा है वहां नियमित रूप से और समय-समय पर कार्रवाई भी की जा रही है। साथ ही अतिक्रमियों को पाबंद भी किया जा रहा है।

Read More शिक्षा के सारथी : पुरस्कार राशि से संवारा स्कूल, मैदान में तैयार की कबड्डी सितारों की फौज

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल स्मारक में पर्यटकों का पारंपरिक तिलक से स्वागत। प्रवेश द्वार पर रंगोली सजाई और मांगणियार...
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन