मुख्यमंत्री का कोटा/पाली में रोड शो, कहा- हम जो कहते हैं, वही करते हैं और जो करते हैं, वही कहते हैं

ढाई साल में 4 लाख को नौकरियां दीं

मुख्यमंत्री का कोटा/पाली में रोड शो, कहा- हम जो कहते हैं, वही करते हैं और जो करते हैं, वही कहते हैं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार के बाद नगर निकाय चुनाव में तीसरा इंजन जुड़ने से योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना आसान। उन्होंने कहा कि सरकार ने 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, जिसे बड़े स्तर पर पूरा किया जा चुका।

कोटा/पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जिस तरह से आमजन के कल्याण की योजनाएं बनाई उससे राजस्थान में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार बनी। अब नगर निकायों के चुनाव होने वाले हैं। डबल इंजन की सरकार में निकाय चुनाव का तीसरा इंजन जोडा जाएगा।  जिससे केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का काम आसान हो सके। मुख्यमंत्री ने ये विचार मंगलवार को कोटा में रोड शो से पहले आमसभा को सम्बोधित करते व्यक्त किए। नगर निगम चुनाव का प्रचार थमने से एक दिन पूर्व  मुख्यमंत्री शाम करीब 4 बजे पाली से हैलीकॉप्टर से कोटा एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वे सड़क मार्ग से कैथूनीपोल चौराहा पहुंचे। करीब 15 मिनट के अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे केन्द्र की मोदी सरकार हो या राज्य की भाजपा सरकार। हम जो कहते हैं वही करते हैं और जो करते हैं वहीं कहते है।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद सबसे पहले 4 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। अधिकतर को दे चुके हैं। कई नौकरियों का कलेंडर जारी किया जा चुका है। अभी तो ढाई साल का समय हुआ है। उस समय में ही 4 लाख सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। आने वाले ढाई साल का समय शेष है। उस समय में भी लाखों और युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम भजनलाल शर्मा का जयपुर में रोड शो: सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन सीएम भजनलाल शर्मा का जयपुर में रोड शो: सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन
जयपुर नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन...
एएसआई के शुल्क वाले संरक्षित स्मारकों की संशोधित सूची प्रस्तावित, नए स्मारकों को शामिल करने की तैयारी
मतदान केंद्रों पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी, खुद संभाली चुनावी कमान
रबी फसल के दौरान रहेगा जल संकट, किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई की सलाह
जोजरी प्रदूषण पर सरकार सख्त, विभागों को समयबद्ध एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
मध्य प्रदेश में आदिवासी कांग्रेस का धरना : मंत्री के इस्तीफे की मांग, स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं की जवाबदेही हो तय
जयपुर में विजय जुलूस पर रोक, 25 सितंबर तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा