झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना

बारां में आप ने चौंकाया

झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
हाड़ौती में निकाय चुनावों के नतीजों में भाजपा कोटा और बूंदी में बोर्ड बनाने की स्थिति में। बूंदी में भाजपा ने 29, कांग्रेस ने 20 और निर्दलीयों ने 11 सीटें जीतीं। बारां में आम आदमी पार्टी ने 31 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया।

कोटा। हाड़ौती के चार जिलों में कोटा और बूंदी में भाजपा का बोर्ड बनने की प्रबल संभावना बन गई है। अब तक के रुझानों में कोटा निगम में भाजपा का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है। यहां भाजपा बहुमत के करीब नजर आ रही है। इसी तरह बूंदी में भी 29 सीटें जीतकर भाजपा बोर्ड बनाने के नजदीक पहुंच गई है। बूंदी के 60 वार्डों में भाजपा ने 29, कांग्रेस ने 20 और निर्दलीयों ने 11 सीटों पर कब्जा जमाया है। ऐसे में दो निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से भाजपा अपना बोर्ड बना सकती है।

सबसे चौंकाने वाला परिणाम बारां से सामने आया है। यहां आम आदमी पार्टी ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद के 60 में से 31 वार्डों में जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। कांग्रेस ने 18, भाजपा ने 9 और निर्दलीयों ने 2 वार्डों में जीत दर्ज की है।

हाड़ौती के पीड़ावा और झालरापाटन में भी आम आदमी पार्टी ने अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस का बोर्ड बन गया है। झालावाड़ नगर परिषद के कुल 45 वार्डों में से कांग्रेस ने 29, भाजपा ने 13, निर्दलीयों ने 2 और आम आदमी पार्टी ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव