कोचिंग बिल पास करे सरकार, एग्जाम ऑन लाइन हों

नीट एग्जाम रद्द होने से स्टूडेंट के सपनों पर गिरी गाज

कोचिंग बिल पास करे सरकार, एग्जाम ऑन लाइन हों

नीट पेपर रद्द मामलाः दैनिक नवज्योति ने स्टूडेंट की जानी व्यथा।

कोटा। नीट पेपर लीक की शिकायतों की पुष्टि के पश्चात मंगलवार को एनटीए ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी, 2026 को रद्द कर दिया गया है। एनटीए के इस निर्णय से लगभग 22-लाख से अधिक विद्यार्थी तथा अभिभावक भारी अनिश्चितता एवं पीड़ा के दौर से गुजर रहे हैं। जिन स्टूडेंट्स ने कड़ी मेहनत कर इस परीक्षा की तैयारी की थी उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई है। इस मामले को लेकर जब दैनिक नवज्योति ने स्टूडेंट्स और परिजनों से बात की तो उनका रोष साफ नजर आ रहा था। ज्यादातर स्टूडेंट्स व परिजनों का मानना था कि इस परीक्षा को आएँफ लाइन मोड से हटा कर आउँन लाइन मोड पर करवाना चाहिए जिससे पेपर लीक जैसे हालातों पर अंकुश लगाया जा सके। 

इसके साथ सरकार से आग्रह था कि कोचिंग रेगुलेटरी बिल विधान सभा में पारित तो हो चुका लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया है। इसे शीघ्र लागू किया जाना चाहिए। हालांकि कुछ स्टूडेंट्स ने ऐसे मामलों में कोचिंग संस्थानों पर भी आरोप लगाए। उनका कहना था कि कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। कुछ कोचिंग संस्थान भी अपने फायदे के लिए जोड़तोड़ कर सकते हैं जिससे इनके स्टूडेंट्स को फायदा पहुंचे।

ओएमआर शीट भरने का समय बचेगा पेपर लीक बचेंगे
बारां के कटावर निवासी रिवंश नागर ने कहा बहुत तैयारी करके पेपर दिया था। पिछले 4 साल से घर ही नहीं आया था। कोचिंग संस्थानों का भी इसमें रोल हो सकता है। वहां पैसा और पॉवर दोनों होते हैं। ऐसे में पेपर लीक होना संभव हो सकता है। एनटीए को आनलाईन पेपर करवाने चाहिए जिससे पेपर में ओएमआर शीट भरने में लगने वाले समय में भी बचत होगी। साथ ही हर बार कभी लिफाफा फट गया, कभी पेपर गिर गया कभी व्हाट्सअप पर आ गया इन सब से परीक्षा दूर हो जाएगी।
-रिवंश नागर नीट की तैयारी कर रहा स्टूडेंट

ऑफलाइन परीक्षा में चीटिंग रोकना लगभग नामुमकिन, ऑनलाइन एग्जाम हों
नीट की तैयारी करने वाले छात्र प्रदीप कुशवाह ने बताया कि वह पिछले दो साल से कोटा के एक कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी कर रहे थे। उनके पिता किसान हैं, जिन्नानि तंगी के बावजूद बेटे के सपने के लिए दो साल में करीब 6 से 7 लाख रुपए खर्च किए। प्रदीप कहते हैं, कोटा में साल का खर्च 3 लाख तक पहुँच जाता है। जब अच्छा स्कोर आने के बाद पता चलता है कि पेपर लीक हो गया, तो ऐसा लगता है जैसे सारी मेहनत और पिता की गादी कमाई मिट्टी में मिल गई। परीक्षा प्रणाली में सुधार के सवाल पर प्रदीप ने स्पष्ट रूप से आनलाइन मोड का समर्थन किया। उनका कहना है कि आफलाइन परीक्षा में सेंधमारी और चीटिंग रोकना लगभग नामुमकिन हो गया है। सरकार को पूरे देश में संसाधन जुटाकर आनलाइन एग्जाम की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। इस बार री-एग्जाम का फैसला सही है क्योंकि बड़े स्तर पर धांधली के सबूत सामने आए हैं। वर्तमान में प्रदीप अपने गाँव वापस लौट चुके हैं और परीक्षा के तनाव के बीच खेतों में अपने पिता की मदद कर रहे हैं। प्रदीप का कहना है कि एक किसान के बेटे के लिए संघर्ष नया नहीं है, लेकिन सिस्टम की लापरवाही उनके मनोबल को तोड़ती है। प्रदीप ने कहा अब गाँव आया हुआ हूँ. यहाँ खेती में हाथ बंटा रहा है। लेकिन डॉक्टर बनने की जिद अभी खत्म नहीं हुई है। दूसरा कोई रास्ता भी नहीं है, इसलिए अब फिर से शून्य सेपढ़ाई शुरू करूंगा।
- प्रदीप, नीट की तैयारी कर रहा स्टूडेंट

Read More जर्जर भवन ढ़ह रहे, जिम्मेदार अधिकारी मौन

लागू हो कोचिंग रेगुलेटरी विधेयक
मुजफ्फरपुर उ.प्र. के प्रिंस ने बताया कि मैने भी नीट का एग्जाम दिया था। हर बार पेपर लीक से कोटा आकर पेपर की तैयारी कर रह छात्रों के हौसले पस्त होने लगे है। नीट हमारे साथ पुरे परिवार की परीक्षा होती है। प्रिंस ने बताया कि 655 का स्कोर होने वाला था। 10 लेयर प्रोटेक्शन की बात करने वाला एनटीए पेपर लीक नहीं रोक पा रहा है। अभी तक कोई तैयारीयां धरातल पर असरदार नहीं हो पायी है। साथ ही हमें हर तरह से तनाव मिल रहा है। परिवार वाले भी आखिर कब तक उम्मीदों का कायम रख पायेंगे। राजस्थान में तो कोचिंग सेंटर विधेयक छात्रों पर मानसिक दबाव को कम करने की बात कहता है जो लागू ही नहीं हो पाया आखिर हमारी परेशानियों को कोई समझाना ही नहीं चाहता। आखिर हम पढाई ही तो कर सकते है ना, दूसरों की सजा हमें क्यू मिलती है।

Read More अभिनेता विजय ने की तमिलनाडु राज्यपाल से मुलाकात : सरकार बनाने का दावा, कल होगा शपथ ग्रहण

कोचिंग कम्पीटीशन में मेहनत खो जाती है
केशपराय पाटन के बलराम गोचर एग्जाम के रिजल्ट नहीं आने पर कहते है कि कोचिंगों की कम्पीटीशन में हमारी असली मेहनत खो जाती है। कई बार एक से ज्यादा बच्चों के फोटो अलग अलग कोचिंग में देखे गये है असलियत तो कभी सामने आती ही नहीं, छात्रों में स्ट्रेस बढ रहा है उपर से मेहनत के बाद दिये एग्जाम के केन्सिल की खबर ने तो हमें हिलाकर ही रख दिया। मै केवल 20 किलोमीटर दूर रहता हूँ लेकिन घर नही गया साधक की तरह पढाई मे लगने के बाद एग्जाम देते है रिजल्ट पर हमारा अधिकार है। दोषियों को सजा मिले इसके लिये कोचिंग सुधार के सारे उपाय लागु क्यों नहीं किये जा रहे है। एनटीए कुछ भी करें सजा तो हमें ही भुगतनी है, कहा है कोचिंग रेगुलेटरी।

Read More पुडुचेरी में रंगास्वामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ : 2 नए मंत्रियों ने भी ली पद और गोपनीयता की शपथ, कई दिग्गज रहे मौजूद

कोचिंग के क्षेत्र में सुधार हो, अब खर्च की फिक्र
अजमेर के रहने वाले दिलखुश ने बताया कि मैने 2 साल कोटा मे रहकर तैयारी की थी पेपर भी दिया लग रहा था अच्छी स्कोरिंग होगी लेकिन रिजल्ट ही नहीं आया। पिताजी खेती की कमाई से पैसा भेजते थे। एग्जाम के बाद मैं परिवार के साथ रिलेक्स होने अजमेर आ गया था पापा ने कहा बेटा वापस कोटा जाओ तैयारी करो। मेरा तो सरकार से कहना है कि छात्रहित के सुधार के लिये कोचिंग रेगुलेटरी विधेयक को लागू करे जिससे कोचिंग पर नियंत्रण हो सके।

परीक्षा रद्द माताओं की परीक्षा शुरू
उत्तरप्रदेश के इटावा की संगीता चौहान, उड़ीसा की अर्चना कुमारी, एमपी की सरिता कुमारी बताती है कि उनके बच्चों ने कोई त्यौहार घर पर नही मनाया 3 मई को एग्जाम के बाद बिटियां घर को गयी। सोनम ने बताया की पता लगा की परीक्षा ही रद्द हो गयी इससे उनके बच्चे परेशानी में आ गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम सिद्दारमैया का केंद्र सरकार पर निशाना: एकल राष्ट्रीय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधारों की मांग सीएम सिद्दारमैया का केंद्र सरकार पर निशाना: एकल राष्ट्रीय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधारों की मांग
नीट-यूजी 2026 रद्द होने पर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने इसे युवाओं के साथ "विश्वासघात" बताया है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र...
कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर हमला, कहा- नीट परीक्षा में शामिल आरोपी भाजपा के सदस्य
दिल्ली से सीधे सीएमओ पहुंचे सीएम, विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा
रिपोर्ट में दावा : ईरान की 70 प्रतिशत मिसाइल क्षमता सुरक्षित, हॉर्मुज में फिर बनाई पहुंच
नीट पेपर लीक मामला: युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने की देशव्यापी आंदोलन की घोषण, जेपीसी जांच की मांग 
डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूती देने पर जोर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक आयोजित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 12वीं कक्षा का परिणाम जारी, अजमेर रीजन 11वें स्थान पर