असर खबर का : गंदगी हटा बनाए ‘जल मंदिर’, एडीएम सिटी ने किया वाटर कूलरों का उद्घाटन

ई-वीसी रूम के लिये मांगा प्रस्ताव

असर खबर का : गंदगी हटा बनाए ‘जल मंदिर’, एडीएम सिटी ने किया वाटर कूलरों का उद्घाटन

भीड़ प्रबंधन के लिए भामाशाह काउंटर को बाहर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

कोटा। शिशु एवं मातृ चिकित्सालय जेके लोन अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार और नवाचार की दिशा में शुक्रवार को अहम कदम उठाए गए। एडीएम सिटी अनिल कुमार सिंघल ने अस्पताल परिसर में स्थापित किए गए तीन नए वाटर कूलरों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए ई-वीसी रूम का प्रस्ताव मांगा और ओपीडी में भीड़ कम करने के लिए भामाशाह काउंटर को बाहर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने ओपीडी और डिस्चार्ज प्रक्रिया को और सरल बनाने के निर्देश दिए ताकि दूर-दराज से आने वाले मरीजों को कम से कम समय में इलाज मिल सके।

आस्था से स्वच्छता का संदेश
अस्पताल अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि परिसर के भीतर 80-80 लीटर क्षमता वाले तीन नए वाटर कूलर लगाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए उन स्थानों को चिन्हित किया जहां पहले गंदगी रहती थी। अधीक्षक ने बताया कि इन जगहों को पूरी तरह साफ करवाकर 'जल मंदिर' के रूप में विकसित किया गया है। यहाँ एक ऊंचे प्लेटफॉर्म पर कांच के भीतर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है, ताकि लोग आस्था के कारण पानी पीने वाले स्थान पर गंदगी न फैलाएं।

भामाशाह काउंटर को बाहर बनवाने का सुझाव
एडीएम सिटी अनिल कुमार सिंघल ने एनआईसीयू (NICU) और सीआईसीयू (CICU) के निरीक्षण के बाद ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ को देखा। उन्होंने भीड़ प्रबंधन हेतु सुझाव दिया कि ओपीडी ब्लॉक में दबाव कम करने के लिए भामाशाह काउंटर को बाहर डोम के पास खाली पड़े स्थान पर शिफ्ट किया जाए। इससे छुट्टी (डिस्चार्ज) मिलने वाले मरीजों को बाहर से ही लाभ मिल सकेगा और भीतर भीड़ जमा नहीं होगी।

ई-वीसी रूम की जरूरत पर जोर
डिजिटल दौर की आवश्यकताओं को देखते हुए एडीएम ने अस्पताल में ई-वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) रूम तैयार करने के लिए प्रस्ताव मांगा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रेनिंग, मेडिकल कोर्स और विशेषज्ञों के साथ टेस्ट रिपोर्ट साझा करने के लिए वीसी रूम की बहुत आवश्यकता है। अधीक्षक शर्मा ने बताया कि हमारे 2-3 डॉक्टर लीगल में ही लगे रहते है। वी सी रूम से हमें समय और कार्य प्रबंध्न में लाभ मिलेगा।

Read More ट्रेन से गिरने पर महिला की मौत, पति को पता ही नहीं चला

नवज्योति ने पहले ही चेताया था
अस्पताल परिसरों में गर्मी की शुरूआत के साथ ही मरीजाें और तीमरदारों के लिये पीने के पानी की कमीं को लेकर दैनिक नवज्याति ने ''एमबीएस में 3 प्याऊ फिर से शुरू 8 के लिये इंतजार'' प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद राजकीय एमबीएस चिकित्सालय परिसर मेंं स्थित जे के लोन शिशु एवं मातृ चिकित्सालय में आज एक साथ 3 वाटर कूलरों को जनता को समर्पित कर दिया गया।
 
गर्मी को देखते हुये मरीजों की सुविधा के लिये जन सहयोग से ठण्ड़े पानी के लिये 3 जगह व्यवस्था की है। एडीएम साहब ने हमें सुझाव दिये है। इनके बारेे में हम काम करेंगे।
- डॉ. निर्मला शर्मा, अधीक्षक जे के लोन

Read More विशेषज्ञ बोले- लोग समझें, फ्री नहीं टैक्स पेयर के पैसों से मिलती हैं हमें दवाएं

 

Read More संशोधित PKC-ERCP परियोजना में तेजी, चंबल जलसेतु के 3000 पाइलों का कार्य पूरा 

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षा के सारथी : हौसलों के तरकश में कोशिश का तीर जिंदा रख, खेल के मैदान में गढ़ रही हैं पीटीआई देश का भविष्य शिक्षा के सारथी : हौसलों के तरकश में कोशिश का तीर जिंदा रख, खेल के मैदान में गढ़ रही हैं पीटीआई देश का भविष्य
अब तक दो हजार से अधिक बालिकाओं और महिला अध्यापकों को आत्मरक्षा की बेहतरीन ट्रेनिंग दे चुकी हैं।
कोटा के फेफड़ों को चाट रहा थर्मल का काला धुंआ, पांच किलो मीटर तक बुरा असर
ईंधन कीमतों पर खड़गे का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- आखिर कब खत्म होगा "फ्यूल लूट" का सिलसिला, प्रतिदिन हो रही जनता की जेब पर डकैती  
भण्डारों के भौतिक सत्यापन में लापरवाही पर सख्त हुए रजिस्ट्रार, रिपोर्ट नहीं भेजने पर कार्रवाई की चेतावनी
नौतपा की तपिश से झुलसा राजस्थान : 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 28 मई बाद बारिश के आसार
गंगा दशमी पर बीसलपुर बांध से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ
दुर्भाग्यपूर्ण! नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा पिछली गलतियों से नहीं लिया सबक, केंद्र और एनटीए से मांगा जवाब