असर खबर का: सड़क दोहरीकरण के चलते लग रहा जाम खुलवाया

दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता के साथ उठाया था मामला।

असर खबर का: सड़क दोहरीकरण के चलते लग रहा जाम खुलवाया
निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की कमी कायम

सांगोद। नगर के पेट्रोल पंप रोड पर सड़क दोहरीकरण कार्य के चलते बार-बार लग रहे जाम से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वाहन चालकों, राहगीरों, बालवाहिनियों और एंबुलेंस तक को निकलने में दिक्कत हो रही थी। इस समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति के 16 अक्टूबर के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद यातायात प्रशासन हरकत में आया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी बनवारी लाल और उमेश सिंह मौके पर पहुंचे तथा करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई।

स्थानीय नागरिक पप्पू सेन ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार की ओर से सूचना बोर्ड और चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए हैं। रात के समय सड़क की स्थिति स्पष्ट दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि वाहन चालकों को पहले से सतर्क किया जा सके।

सड़क पर वाहन खड़े करने से बढ़ रही परेशानी 

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़कपर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करना और दुकानदारों की ओर से दुकानों के बाहर सामान फैलाना भी जाम का प्रमुख कारण है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने वालों और दुकानों के बाहर सामान फैलाने वाले दुकानदारों को पाबंद किया जाए।

Read More स्मैक तस्करी में लिप्त कांस्टेबल बर्खास्त, 13.94 लाख रुपए मिले थे नकद

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा में जल संकट गंभीर, भूजल दोहन 136.75% पहुंचा; घग्गर प्रदूषण पर कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा हरियाणा में जल संकट गंभीर, भूजल दोहन 136.75% पहुंचा; घग्गर प्रदूषण पर कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा
सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में गहराते जल संकट, घग्गर नदी में बढ़ते प्रदूषण, भूजल के अत्यधिक दोहन और...
जयपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, आठ युवक और दो युवतियां गिरफ्तार
रितु बराला की शिकायत पर जयपुर में जीरो एफआईआर दर्ज करने से इनकार, दिल्ली पुलिस पहले से कर रही जांच
जयपुर में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 239 वाहन जब्त; दो दिन में 614 ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई
डीग में दो जुड़वा भाइयों की हत्या से सनसनी, बाजरे की पुंज के पास मिले शव
दशहरे की अनूठी परंपराएं: कहीं निकलती है राजा की सवारी, तो कहीं दूसरे दिन होता है रावण वध
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, 2.30 लाख से अधिक कारीगरों का पंजीकरण