असर खबर का - जलकुंभी हुई साफ, दुर्गंध से मिली राहत

केडीए ने करवाई चम्बल में जलकुम्भी साफ

असर खबर का - जलकुंभी हुई साफ, दुर्गंध से मिली राहत
केडीए की संवेदक फर्म द्वारा चम्बल नदी से जलकुंभी की सफाई कराई गई।

कोटा। नयापुरा स्थित रियासतकालीन पुलिया के दोनों तरफ चम्बल नदी में छायी जलकुम्भी साफ होने से एक ओर जहां पानी साफ दिखने लगा है। वहीं इससे होने वाली दुर्गंध से भी लोगों को राहत मिली है। कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से चम्बल नदी में छायी जल कुम्भी को साफ करवाया गया है। केडीए द्वारा संवेदक फर्म के माध्यम से चम्बल नदी में पुलिया के दोनों तरफ जिनमें एक हिस्सा चम्बल रिवर फ्रंट की तरफ का है उस जगह से जल कुम्भी की सफाई करवाई गई है। संवेदक फर्म द्वारा मशीनों से इसकी सफाई करवाई गई।केडीए सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि केडीए की संवेदक फर्म के माध्यम से चम्बल नदी की जल कुम्भी को साफ कराया गया है। अधिकतर सफाई हो चुकी है जो थोड़ी शेष है उसे भी करवा दिया जाएगा।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि चम्बल नदी में जलकुम्भी और उससे होने वाली दुर्गंध से आमजन की परेशानी का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 13 नवम्बर के अंक में पेज 7 पर' चम्बल में छायी जलकुम्भी, दुर्गंध से लोग परेशानÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि रिवर फ्रंट व रियासत कालीन पुलिया की तरफ जलकुम्भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। यह लगातार बढ़ती जा रही है।

समाचार प्रकाशित होते ही केडीए अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने तुरंत नदी से जलकुम्भी की सफाई करवाई। इतना ही नहीं पुलिया के दोनों तरफ किनारों पर लगे कचरे के ढेर को भी साफ कराया गया है। जिससे पुलिया से गुजरने वालों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी राहत मिली है।
हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि बैराज से पानी छोड़कर जलकुम्भी को बहाया गया है। जबकि केडीए सचिव का कहना है कि अभी पानी नहीं छोड़ा गया है। इसकी सफाई केडीए की संवेदक फर्म के माध्यम से करवाई गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब ढाई साल की बच्ची तीन घंटे में सकुशल बरामद, अनजान व्यक्ति को बच्ची सौंपकर सामान लेने गया था पिता सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब ढाई साल की बच्ची तीन घंटे में सकुशल बरामद, अनजान व्यक्ति को बच्ची सौंपकर सामान लेने गया था पिता
सिंधी कैंप थाना पुलिस ने सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब हुई ढाई साल की मासूम बच्ची को कुछ ही...
‘खम्मा घणी जयपुर फिल्म महोत्सव’ के अंतिम दिन विद्यार्थियों की फिल्मों के साथ प्रोफेशनल लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग, कहानी वाचन की कला से रूबरू हुए विद्यार्थी
एपेक शिखर सम्मेलन: ट्रंप ने एशिया को अमेरिकी ऊर्जा निर्यात का रखा प्रस्ताव, व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर दिया जोर
कोटा में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, ब्रेजा कार की स्टेपनी से 16.431 किलो अफीम जब्त
दुनिया में छाया GTA 6, गेम बनाने में भारतीय टैलेंट का जलवा; बेंगलुरु के 1600 डेवलपर्स जुड़े
सिक्योरिटी गार्ड ने किया सुसाइड : पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, जानें पूरा मामला
राजस्थान विश्वविद्यालय में डीएससी-डी.लिट. प्रवेश के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 30 नवंबर तक जमा होगा शुल्क