अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गिरोह का पदार्फाश : 8 गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवकों से लाखों की ठगी

4 राज्यों में फैला नेटवर्क

अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गिरोह का पदार्फाश : 8 गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवकों से लाखों की ठगी
कोटा ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरोह शादी का झांसा देकर अविवाहित व अधिक उम्र के युवकों से 1-2 लाख रुपये ठगता था। फर्जी विवाह के बाद महिलाएं फरार हो जाती थीं।

रामगंजमंडी। कोटा ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गिरोह का पदार्फाश कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह शादी का झांसा देकर अविवाहित एवं अधिक उम्र के युवकों से लाखों रुपए की ठगी करता था। एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि सांडपुर निवासी दिनेश कुमार तथा हिरियाखेड़ी निवासी दलीप सिंह की शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की गई। जांच में गिरोह की गतिविधियों का खुलासा होने पर रामगंजमंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड और बिहार तक सक्रिय थे। गिरोह के दलाल अविवाहित एवं अधिक उम्र के युवकों से संपर्क कर शादी कराने का झांसा देते थे। इसके बाद एक से दो लाख रुपए लेकर पहले से विवाहित महिलाओं से फर्जी विवाह कराया जाता था। विवाह के कुछ दिन बाद महिला बीमारी या पारिवारिक कारण का बहाना बनाकर मायके चली जाती थी और फिर वापस नहीं लौटती थी। इसके बाद गिरोह के सदस्य आपस में ठगी की रकम का बंटवारा कर लेते थे।

झालावाड़, अकलेरा एवं बूंदी क्षेत्र में भी वारदात : पुलिस के अनुसार गिरोह ने मध्यप्रदेश के मोदी और हरिपुरा सहित राजस्थान के झालावाड़, अकलेरा एवं बूंदी क्षेत्रों में भी इसी तरह कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों तथा संभावित पीड़ितों की भी जानकारी जुटा रही है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक