कोटा मेडिकल कॉलेज हादसा : 15 दिन में आनी थी रिपोर्ट, 3 माह से इंतजार

लोकल परचेज के जरिए की जा रही है मरीजों की जरूरतें पूरी

कोटा मेडिकल कॉलेज हादसा : 15 दिन में आनी थी रिपोर्ट, 3 माह से इंतजार
कैथेटर सहित 6 मेडिकल डिवाइसों की जांच रिपोर्ट अटकी, अस्पतालों में हो रही किल्लत, भेजा रिमाइंडर।

कोटा।मेडिकल कॉलेज में मई माह के दौरान हुई प्रसूताओं की मौत और उसके बाद मरीजों में ठंड लगकर बुखार  आने के मामलों में चल रही विभागीय व कानूनी जांच प्रक्रिया अब तक अधूरी है। घटना के बाद 8 और 9 मई को विभिन्न दवाओं और सर्जिकल आइटम्स (मेडिकल डिवाइसेज) की सैंपलिंग कर 12 मई को सेंट्रल लेबोरेटरी, कोलकाता भेजी गई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट घटना के तीन महीने बीत जाने के बाद भी नहीं आ सकी है। इस देरी को लेकर कोटा ड्रग कंट्रोल विभाग द्वारा कोलकाता स्थित प्रयोगशाला को रिमाइंडर पत्र भी जारी किया गया है, ताकि नमूनों की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द प्राप्त हो सके।

दवाओं की आ चुकी है 'स्टैंडर्ड' रिपोर्ट
सहायक औषधि नियंत्रक (अऊउ) प्रहलाद कुमार मीणा ने बताया कि घटना के बाद टीम द्वारा कुल 22 प्रकार की दवाओं व 7 सर्जिकल सामानों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से लगभग सभी दवाओं की जांच रिपोर्ट आ चुकी है, जिन्हें लैब द्वारा 'स्टैंडर्ड' (मानक) घोषित किया गया है।

7 सर्जिकल डिवाइसेज की रिपोर्ट बकाया,
कोलकत्ता से 7 प्रकार के मेडिकल डिवाइसेज (सर्जिकल आइटम्स) की जांच रिपोर्ट अभी भी कोलकाता लैब से प्राप्त होना बाकी है। जांच के लिए भेजे गए सर्जिकल सामानों में मुख्य रूप से कैथेटर (बैच संख्या: ५‘2510284) और आईवी ड्रिप सेट (बैच संख्या: 0725 ्र५ ि७09 / ७07) शामिल हैं।

अस्पतालों में हो रही किल्लत
5 मई को दैनिक नवज्योति मे प्रमुखता से मेडिकल कॉलेज में हो रही प्रसुताओं की मौत व किडनी फैल्योर की खबर के बाद प्रशासनीक स्तर पर हुई कार्यवाही व जांचों में संदिग्ध पाये गई दवाइयों व सर्जिकल आईटम के स्टोक को होल्ड पर रखा गया था। जिसके बाद से अस्पतालों में नई सप्लाई नही मिल पा रही है। जिसके चलते शहर के अन्य अस्पतालों में केनुला, आई वी सेट, डिस्पोजल सीरिंज सहित सभी प्रकार के सर्जीकल की भारी किल्लत खडी हो गई है। जिसके चलते मरीजों को एमबीएस जैसे अस्पताल में भी कई काउन्टरों पर चक्कर काटने पड़ रहे है।

Read More वार्ड 87 में मतदान के दौरान हंगामा, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे

केस नं 1- जेके लोन में फ्ल्यूड का बैच होल्ड पर
10 अगस्त को प्रसुता की मौत व एक साथ कई प्रसुताओं को ड्रिप लगाने के बाद कपंकपी लगने की शिकायत के बाद, सस्पेक्टेड लिस्ट में रखे गए आरएल (फछ) के ढ5050791 बैच की पूर्व में हुई जांच भी मानक पाई गई थी, जिसे बाद में विभाग द्वारा प्रयोग से होल्ड पर रखवा कर अन्य कंपनी पेन्कीटागन की दवा सप्लाई करवाई गई है। अधीक्षक जेके लोन निर्मला शर्मा ने मेडिकल कॉलेज के दवा व औषधि भण्डार को पत्र भी लिखा है।

Read More असर खबर का : मोरपा-नौताड़ा मालियान मार्ग पर शुरू हुआ डामरीकरण

केस नं 2- सुल्तानपुर में 3 दवाओं के बैच किये थे होल्ड
गौरतलब है कि सुल्तानपुर सीएचसी में भर्ती मरीजों जिनमें दस्त की शिकायत पर भर्ती दिनेश गोचर व अन्य शामिल थे। को आईवी फ्लूड चढ़ाते ही अचानक तेज कंपकंपी, घबराहट और चक्कर आने लगे थे। इसके बाद हरकत में आए चिकित्सा विभाग ने फछ (बैच नंबर 2514017233), ऊठर (बैच नंबर ररइ95) और ठर (बैच नंबर र1इ179) की सप्लाई व इस्तेमाल पर पूरे राजस्थान में तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। यह संदिग्ध स्टॉक कोटा संभाग के 193 पीएचसी और 77 सीएचसी सहित जेकेलोन व एमबीएस जैसे बड़े अस्पतालों में भी सप्लाई हो चुका था, जिसे अब सील कर दिया गया है।

Read More नगर सेठ गणपति पंडाल में हंगामा, आरोपी पुलिस हिरासत में, मुकदमा दर्ज

इनका कहना है
आरएमसीएल की सप्लाई की ज्यादातर सप्लाई के आईटम अभी उपलब्ध नही हो पा रहे है। वहीं कुछ अभी जांच रिर्पोट नहीं आने के कारण होल्ड पर है ऐसे में हमारी आवश्यकताओं के अनुसार लोकल परचेस के जरीये मरीजों की आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है।
- डॉ. राकेश कुमार शर्मा अधीक्षक एमबीएस अस्पताल 

कोलकाता लैब भेजे गए 7 मेडिकल डिवाइसेज (सर्जिकल आइटम्स) को छोड़कर बाकी सभी दवाओं के नमूनों की रिपोर्ट आ चुकी है, जो मानक पाई गई हैं। बकाया रिपोर्ट के लिए कोलकाता प्रयोगशाला को रिमाइंडर भेजा गया है।
-प्रहलाद कुमार मीणा, सहायक औषधि नियंत्रक (अऊउ), कोटा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया