कोटा दक्षिण वार्ड 45 - वार्ड में मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने परेशानी

विक्रेता सड़क पर फेंक देते हैं सब्जियां, पार्किंग बड़ी समस्या

कोटा दक्षिण वार्ड 45 - वार्ड में मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने परेशानी

विद्युत लाइन मकानों के पास से निकलने से दुर्घटना की आशंका रहती है।

कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 45 में वार्ड पार्षद द्वारा पार्षद निधि से विकास के कार्य जिसमे गली में सीसी रोड  निर्माण नालियों का ढकान सहित अन्य विकास के कार्य करवाएं पर वार्ड वासियों का कहना है कि  नाली की सफाई भी पार्षद द्वारा समय - समय पर करवाई जाती है। वार्ड में स्थित सब्जी मंडी में दुकान वाले ने बताया कि सब्जी विक्रेता शाम को सब्जियां  रोड पर ही डाल देते है जिस में शाम को पशु विचरण करते है जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी आती हैं। कई बार पशु आपस में लड़ते हैं जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता हैं। 

वार्डवासियों द्वारा घरों के सामने ही फोरव्हीलर खड़ी करने से आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वार्ड वासी दिनेश कुमार व रफीक ने बताया कि हमारी गली में कचरा गाडी प्रतिदिन आती हैं। खटीक मोहल्ले में नालियों की सफाई सही ढ़ग से नहीं की जाती जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है व बारिश के समय पर कचरा इधर उधर फैल जाता हैं। वार्ड की कुछ गलियों में से विद्युत लाइन मकानों के पास से ही निकल रही जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। 

छोटी व कम गहराई की नालियों से परेशानी 
वार्ड नालियां छोटी व कम गहराई की होने से ये कचरे से अटी पड़ी हुई हैं। वहीं गहराई कम होने से जब कभी इनकी सफाई नहीं होती है तो कचरा बाहर निकल जाता है। जिस कारण इसके आस-पास पशु विचरण करते रहते है।

पार्क की दरकार 
सूरज कुमार व राजू ने बताया कि वार्ड में पार्क नहीं होने से बच्चों को खेलने व वार्डवासियों को घूमने के लिए अन्य वार्ड के पार्क में जाना पड़ता है। जिससे दूसरी जगह पर जाने के लिए समय व्यर्थ खर्च होता है और साथ ही दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। 

Read More नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की जेल, जानें पूरा मामला

मरम्मत मांग रहा सुविधाघर  
वार्ड में स्थित सुविधा को भी मरम्मत की जरूरत है। वार्डवासियों ने बताया कि सुविधा का फर्श जगह - जगह से ऊबड़- खबड़ हो गया। इसकी दीवारों पर भी कई जमी हुई हैं। व दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। वहीं सुविधाघर गंदगी से अटा पड़ा हुआ हैं। 

Read More कछुआ चाल से चल रहा सीवरेज के प्रोपर्टी कनेक्शन का काम, जानें पूरा मामला

वार्ड का एरिया : हरिजन बस्ती, भोई मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, सब्जी मंडी वाला सम्पूर्ण भाग, कविराज की हवेली का क्षेत्र, पेट्रोल पंप के पीछे का क्षेत्र, शराब के ठेके के सामने का सम्पूर्ण क्षेत्र इत्यादि वार्ड में आते हैं।

Read More करोड़ों की सरकारी जमीन अभी भी अतिक्रमियों के कब्जे में, जानें पूरा मामला

डिवाइडर बने परेशानी 
अधिकतर गलीयों में वार्ड वासियों द्वारा पास-पास ही सीसी के छोटे-छोटे डिवाइडर बनाएं हुए है जो कि बाइक सवारों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। 

वार्ड में ये विकास कार्य हुए 
पार्षद ने बताया कि वार्ड में सीसी व नालियों का निर्माण किया गया। साथ ही सुविधाघर के गेट का निर्माण व बजरंग व्यायामशाला में हॉल निर्माण व टीन शेड का कार्य किया गया। 

इनका कहना है
सब्जी मंडी लगाने से दुकानदारों को परेशानी आती हैं। सब्जी विक्रेता बची हुई सब्जियों को यही पर फैंक कर चले जाते है। जिससे आसपास रहने वालों को दिक्कत आती हैं। 
- शीतल

खटीक मोहल्ले में काफी लंबे समय से नालियों का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे सड़कों गंदा पानी बहते रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा रहा हैं। 
- शाहरुख भाटी

घर के आस पास रात में काफी संख्या में आवारा गाय व कुत्ते विचरण करते हैं जिससे रात के समय घर से बाहर निकलने में दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। 
- बालचंद कश्यप  

सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए जैसे ही गिट्टी आएंगी उसकी मरम्मत करवा दी जाएगी और नालियों की खुदाई करवाकर उनकी भी गहराई व चौड़ाई बढ़ दी जाएगी। 
- शानू कश्यप, वार्ड पार्षद 45 

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : रिंकू सिंह ने खोला केकेआर का खाता, राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया   आईपीएल-2026 : रिंकू सिंह ने खोला केकेआर का खाता, राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया  
कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज। 156 रन के लक्ष्य...
टिबोर गास्पर का दावा : रूस से ऊर्जा आपूर्ति बंद होने से यूरोप छोड़ रहे हैं उद्योग; रूसी तेल की वापसी पीछे जाने का कदम नहीं, ऊर्जा नीति की दिशा में अहम कदम होगा
घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव : 139 अंक उछला सेंसेक्स, इन कंपनियों में दिखेगा आज एक्शन
अक्षय तृतीया पर गूंजा आस्था का स्वर : भगवान आदिनाथ के जयकारों से गूंजे जिनालय, ईक्षु रस से अभिषेक
राज काज में क्या है खास, जानें 
मोतीडूंगरी मंदिर में विघ्न विनाशक का हुआ पंचामृत अभिषेक : नई पोशाक और सोने-चांदी से निर्मित, विशेष लहरिया मुकुट कराया धारण 
कोडाई प्रीमियर लीग क्लोजिंग सेरेमनी में खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार, कड़ी मेहनत के बाद जीत का जश्न