20 बार नोटिस, पांच साल पूरे फिर भी नहीं बन पाया लेक्चर थियेटर

काम 1.35 करोड़ का, 4 साल की देरी, 21 बार भेजे नोटिस

20 बार नोटिस, पांच साल पूरे फिर भी नहीं बन पाया लेक्चर थियेटर
कंपनी ने अब तक महज 87 लाख 53 हजार 821 रुपये का ही काम किया है।

कोटा। एम.बी.एस. अस्पताल में 300 छात्रों की क्षमता वाले लेक्चर थियेटर के निर्माण कार्य में सार्वजनिक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक और जहां विभाग के आला अधिकारी ठेका देकर प्रगति रिपोर्ट के नाम पर खानापुर्ति करते रहें। जिसके चलते यहां बनने वाला लेक्चर थियेटर पुरे 5 साल तक पुरा ही नहीं हो पाया। पी डब्ल्यू ड़ी के प्रोजेक्ट उपखण्ड द्वितीय-भवन के सहायक अभियंता ने निर्माण कंपनी 'मैसर्स के-2 इन्फ्राजेन प्राइवेट लिमिटेड' (गुड़गांव, हरियाणा) को नोटिस जारी कर 15 जुलाई 2026 तक हर हाल में काम पूरा करने की अंतिम चेतावनी दी है।

5 साल बाद भी महज 87 लाख का काम, विभाग ने जताई नाराजगी
विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 1 करोड़ 35 लाख 55 हजार 717 रुपये की लागत का यह प्रोजेक्ट कंपनी को 7 अप्रैल 2021 को आवंटित किया गया था। नियमानुसार यह कार्य 16 अप्रैल 2021 को शुरू होकर 15 अप्रैल 2022 को ही समाप्त हो जाना चाहिए था। हालांकि, कार्य समाप्ति की समय-सीमा निकले 4 वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन कंपनी ने अब तक महज 87 लाख 53 हजार 821 रुपये का ही काम किया है।

20 पत्रों और मौखिक आश्वासनों का भी नहीं हुआ असर
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता और सहायक अभियंता कार्यालय द्वारा वर्ष 2021 से लेकर अब तक कंपनी को काम में तेजी लाने के लिए 20 से अधिक आधिकारिक पत्र और नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा कई बार मौखिक व दूरभाष पर भी निर्देश दिए गए। कंपनी ने पूर्व में लिखित आश्वासन देकर 30 अप्रैल 2026 तक काम पूरा करने का वादा किया था। लेकिन वह भी झूठा साबित हुआ। विभाग ने नोटिस में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा है कि कंपनी की प्रवृत्ति जानबूझकर कार्य को अटकाने और लेट करने की प्रतीत होती है।

शुक्रवार को एमबीएस परिसर में निर्माण साईड़ पर पहुंचे सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रोजेक्ट खण्ड़ के कनिष्ठ अभियन्ता कपिल मेवाडा ने बताया कि हमारी तरफ से लगातार काम की समीक्षा की जा रही है। जिससे इसका निर्माण जल्दी किया जा सकें।

Read More छात्रों की गूंज अभियान के तहत कांग्रेस कल करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव

मेडिकल कॉलेज की बैठकों में उठ रहा मुद्दा
अस्पताल में लेक्चर थियेटर का निर्माण अटकने के कारण चिकित्सा महाविद्यालय (कोटा मेडिकल कॉलेज) प्रशासन में भी भारी आक्रोश है। मेडिकल कॉलेज की ओर से आयोजित होने वाली प्रत्येक समीक्षा बैठक में इस कार्य की धीमी प्रगति पर गहरा असंतोष व्यक्त किया जा रहा है। विभाग ने साफ किया है कि यदि 15 जुलाई तक काम पूरा नहीं हुआ, तो होने वाले सभी नुकसान और दंडात्मक कार्रवाई की जिम्मेदार स्वयं निर्माण कंपनी होगी।
ठेकेदार को काम के लिये पाबन्द किया गया है, हमारे अधिकारी लगातार देखने जाते है। काम लगभग फाइनल स्टेज पर है बाहर की पुताई काम चल रहा है। जैसे ही निर्देश होगें हमारी तरफ से हैण्डओवर की प्रकिया कर दी जायेगी।
- अशोक सनाढ़य , अधिशाषी अभियन्ता पी डब्ल्यू ड़ी प्रोजेक्ट उपखण्ड 2-भवन

Read More जेडीबी आर्ट्स कॉलेज परिसर में हरियाली व सौंदर्यीकरण के नाम पर लगा दिए खतरनाक प्रतिबंधित कोनोकार्पस

फाइनल फिनिशिंग का काम
निर्माण तेजी से किया जा रहा है। केवल फाइनल फिनिशिंग का काम बाकि रह गया है। बाथरूम में सेनेटरी फिटिंग का काम होना बाकि है,ठेकेदार 8-10 दिन में काम पुरा करने की कह रहा है। सेनेटरी व पर्दे जैसी छोटी मोटी चीजें हैण्डओवर के बाद ही लगवाई जायेगी। यहां चोरी हो जाने की संभावना रहती है। इसीलिये थोड़ा काम बाकी है।
-रोहित शर्मा , एरिया मैनेजर केजी 2 इंफ्रा लिमिटेड

Read More सड़क सही हुई, ट्रैफिक नहीं सुधरा

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन