सीबीएन की बड़ी कार्रवाई : 451 किलो डोडा चूरा जब्त, सरकारी गाड़ी में टक्कर मारने वाला तस्कर गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ में भदेसर के पास घेराबंदी: गुजरात नंबर की कार से मिले 20 बैग

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई : 451 किलो डोडा चूरा जब्त, सरकारी गाड़ी में टक्कर मारने वाला तस्कर गिरफ्तार
कोटा ले जाकर ली गई तलाशी, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज।

कोटा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) राजस्थान यूनिट ने बड़ी कार्रवाई  करते हुए  एक संदिग्ध कार से  451.400 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया।  टीम ने तस्करी में प्रयुक्त  वाहन भी जब्त कर लिया गया।

डीएनसी नरेश बुंदेल ने बताया कि सीबीएन कोटा को  10 अगस्त को सूचना  मिली थी कि गुजरात नंबर की कार के जरिए भदेसर क्षेत्र से अवैध डोडा चूरा जोधपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सीबीएन  कोटा के अधिकारियों की टीम गठित कर संदिग्ध मार्ग पर निगरानी शुरू की गई। टीम ने संदिग्ध कार की पहचान कर उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और चालक ने सीबीएन  के सरकारी वाहन को टक्कर मार दी और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया। 

हालांकि,  अधिकारियों ने पीछा कर आरोपी चालक को पकड़ लिया। सड़क पर सुरक्षा कारणों से वाहन की तत्काल तलाशी नहीं ली जा सकी। इसके बाद कार को सीबीएन कार्यालय लाया गया, जहां तलाशी के दौरान 20 बैगों में कुल 451.400 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ तथा सीबीएन   अधिकारियों ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मादक पदार्थ और उसके परिवहन में इस्तेमाल कार को एनडीपीएस  अधिनियम, 1985 के तहत जब्त कर लिया। मामले में  चालक को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की आगे की जांच जारी है।

तस्करी नेटवर्क पर प्रहार
सीबीएन  ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Read More छुट्टियों के फेर में घंटों भटकते रहे परिजन : सर्जरी के बाद बंद हुआ मासूम मानवी का यूरीन

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत