ऑपरेशन क्लीन स्वीप : कार से 49.43 किलो कच्ची चांदी की सिल्लियां जब्त,अनुमानित कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपए

जब्ती की सूचना आयकर विभाग एवं जीएसटी विभाग को दे दी

ऑपरेशन क्लीन स्वीप : कार से 49.43 किलो कच्ची चांदी की सिल्लियां जब्त,अनुमानित कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपए

कनवास पुलिस ने मंगलवार को ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत 49.43 किलोग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियां जब्त की हैं। जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए बताई जा रही।

कनवास। कनवास पुलिस ने मंगलवार को ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत 49.43 किलोग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियां जब्त की हैं। जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए बताई जा रही है। एसपी कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि मंगलवार को कनवास तिराहा मोरूकलां पर नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 49.43 किलोग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियां बरामद की गई।

चांदी आशीष पुत्र प्रकाश चंद जैन, निवासी नीलेश्वरी कॉलोनी सदर बाजार गरौठ तथा पीरूलाल पुत्र मोतीलाल माली, निवासी माली मोहल्ला गरौठ जिला मंदसौर मध्य प्रदेश के कब्जे से चांदी जब्त की गई। जब्ती की सूचना आयकर विभाग एवं जीएसटी विभाग को दे दी गई है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका