इस चाल पर चलेगी तलवार रफ्ता...रफ्ता, अखाड़े में बालिकाएं सीख रही विभिन्न करतब

श्रीमंगलेश्वरी व्यायामशाला में बालिकाएं व महिलाएं सीख रही अखाड़े के करतब

इस चाल पर चलेगी तलवार रफ्ता...रफ्ता, अखाड़े में बालिकाएं सीख रही विभिन्न करतब
व्यायामशाला द्वारा शहर में निकलने वाली अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा में महिला अखाड़े द्वारा एक से बढ़कर एक हैरतअंग्रेज प्रदर्शन किया जाता हैं।

कोटा। अनंत चतुर्दशी की तैयारियों के चलते अभी से ही शहर की व्यायामशाला वाले तैयारियों  में जुट गए हैं। जिससे व्यायामशाला में चहल - पहल के साथ ही विभिन्न करतबों का नियमित अभ्यास करवाया जा रहा हैं। श्री मंगलेश्वरी व्यायामशाला छावनी स्थित अखाड़े के उस्ताद नाथू लाल पहलवान ने बताया कि व्यायामशाला 45 साल पुरानी हैं। व्यायामशाला द्वारा शहर में निकलने वाली अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा में महिला अखाड़े द्वारा एक से बढ़कर एक हैरतअंग्रेज प्रदर्शन किया जाता हैं। वहीं अभी अखाडें में करीब 40 बालिकाएं व महिलाएं सीखने के लिए आती है और करीब 50 से 70 महिलाएं अखाडेÞ से जुड़ी हुई हैं। अखाड़ा सीखने वाले भानू प्रताप सुमन ने बताया कि पिछले कई दिनों से बालिकाओं व महिलाओं को अखाडेÞ की प्रैक्टिस करवाई जाती हैं जिससे बाद इनके द्वारा प्रदर्शन किया जाता हैं। 

अखाड़े में बालिकाएं सीख रही विभिन्न करतब
अखाड़ा प्रमुख ज्योति गोयल ने बताया कि अखाड़े की बालिका इशिता राठौर द्वारा चतुर्दर्शी के जुलूस में लठी चलाना, तलवार घूमना, शमशीर सहित अन्य हैरतअंग्रेज प्रदर्शन किया जाता हैं तो वहां पर खडेÞ दर्शक भी दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं। सह अखाड़ा प्रमुख खुशी राठौर ने बताया कि कनक शाक्यवाल करीब अखाड़े में काफी समय से विभिन्न अवसरों पर प्रदर्शन करती आ रही हैं। जिसमें ढाल तलवार, भाला, सिंगल व डबल बनेठी सहित अन्य प्रदर्शन किया जाता हैं तो दर्शक भी रोमांचित हो उठते हैं। अखाड़े में अभी नंदनी, रानू, इशिका नागर, चित्रांशी, भूमि, वर्षा, दिव्या, राधिका सहित अन्य बालिकाएं अभी अखाड़े में बनेठी चलना, शमशीर, डबल व सिंगल डंडे घूमना, ढाल तलवार, भाला सहित अन्य करतबों के प्रदर्शन का अभ्यास कर रही हैं।

अभी तक इन स्थानों पर दी प्रस्तुति
अखाड़े की बालिकाओं द्वारा  अकलेरा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, सवाईमाधोपुर, केशवरायपाटन, मांगरोल, बंंूदी सहित अन्य विभिन्न जगहों पर अखाड़े की प्रस्तुति दी जा चुकी हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस