टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कड़ी सुरक्षा में तीनों आरोपी महाराष्ट्र रवाना, कोटा पुलिस ने किया एस्कॉर्ट

नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कड़ी सुरक्षा में तीनों आरोपी महाराष्ट्र रवाना, कोटा पुलिस ने किया एस्कॉर्ट
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में कोटा से गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ मुंबई ले गई है। कोटा पुलिस की कड़ी सुरक्षा और एस्कॉर्ट के बीच आरोपियों को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते रवाना किया गया। नेपाल भागने की कोशिश में जुटे आरोपी सोमवार को ट्रेन से पकड़े गए थे।

कोटा । बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों आरोपियों को लेकर मुंबई पुलिस की टीम मंगलवार सुबह सवा 9 बजे सड़क मार्ग से मुंबई के लिए रवाना हुई। तीनों आरोपियों को सोमवार रात कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें लेकर रवाना भी हुई, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते रास्ते से ही वापस कोटा लौट आई। इसके बाद आरोपियों को रेलवे कॉलोनी थाने में रखा गया, जहां रातभर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। 

मंगलवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद मुंबई पुलिस की टीम दोबारा आरोपियों को लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई। आरोपियों को सुरक्षित मुंबई पहुंचाने के लिए 5 से 7 गाड़ियों के काफिले में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। काफिले में आगे-पीछे पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ियां चल रही थीं, जबकि हथियारबंद जवानों से भरी बस भी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा रही। कोटा पुलिस ने आरोपियों को मंडाना-गोपालपुरा बॉर्डर तक एस्कॉर्ट किया। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोटा पुलिस के जवान भी मुंबई पुलिस की टीम के साथ रहे, ताकि रास्ते में जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके। एएसपी सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि कोटा पुलिस ने तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोटा बॉर्डर पर मंडाना-गोपालपुरा तक एस्कॉर्ट किया। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम उन्हें लेकर आगे रवाना हुई। काफिले में रेलवे कॉलोनी थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा की गाड़ी भी आगे चल रही थी। आरोपियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। जरूरत के अनुसार रास्ते में आगे तक भी कोटा पुलिस के जवान एस्कॉर्ट करेंगे।

रातभर रेलवे कॉलोनी थाने में रही कड़ी सुरक्षा

Read More समाजसेवा की मिसाल बनीं आरती, महिलाओं को न्याय और बच्चों को शिक्षा की दिखा रहीं राह

मुंबई पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को बालिग मानते हुए ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। इसके बाद उन्हें रेलवे कॉलोनी थाने में रखा गया। आरोपियों की सुरक्षा और निगरानी को ध्यान में रखते हुए थाने में रातभर कड़े इंतजाम किए गए। थाने में कमांडो और हथियारबंद जवान तैनात किए गए थे। वहीं, निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए थाने के सीसीटीवी कैमरों को कमांड सेंटर से जोड़ा गया था।

Read More स्मैक तस्करी में लिप्त कांस्टेबल बर्खास्त, 13.94 लाख रुपए मिले थे नकद

देर रात सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम भी रेलवे कॉलोनी थाने पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा कारणों के चलते मुंबई पुलिस ने सोमवार रात आरोपियों को लेकर आगे रवाना होने का फैसला टाल दिया था। इसके बाद आरोपियों को थाने में ही रखा गया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। मंगलवार सुबह सभी आवश्यक इंतजामों के बाद पुलिस टीम उन्हें लेकर मुंबई के लिए रवाना हुई।

Read More कांच तोड़कर निकाले घायल, सीटों में फंसे यात्री; कोटा हादसे की खौफनाक तस्वीर

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में आज उदयपुर-कोटा संभाग में बारिश के आसार, 24 अक्टूबर को फिर बदलेगा मौसम राजस्थान में आज उदयपुर-कोटा संभाग में बारिश के आसार, 24 अक्टूबर को फिर बदलेगा मौसम
राजस्थान में दक्षिण-पश्चिमी परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से मौसम बदल गया है। मंगलवार को कोटा और उदयपुर संभाग में मेघगर्जन...
रणथम्भौर के जंगल में कायम है ‘जय’ की बादशाहत, जोन 6 से 10 तक चलता है दबदबा
RSS का बड़ा जनसंपर्क अभियान: देशभर में 10.19 करोड़ परिवारों तक पहुंचा संघ, मोहन भागवत ने दी जानकारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कड़ी सुरक्षा में तीनों आरोपी महाराष्ट्र रवाना, कोटा पुलिस ने किया एस्कॉर्ट
दिवाली सजावट: व्यापारी दो फाड़ महासंघ ने जताया आभार, मंडल ने उठाए सवाल
दैनिक नवज्योति ने बाल गृह के बच्चों के साथ मनाया दशहरा उत्सव, बनाया रावण का पुतला
कोलंबिया में भीषण हादसा: सोने की खदान ढहने से 14 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल