अब तक तीन छात्र कर चुके खुदकुशी : फिर एलन कोचिंग संस्थान के छात्र की मौत, नहर में मिला शव 

सात दिन से लापता

अब तक तीन छात्र कर चुके खुदकुशी : फिर एलन कोचिंग संस्थान के छात्र की मौत, नहर में मिला शव 

एलन कोचिंग संस्थान के लापता छात्र का शव बारां जिले के अंता क्षेत्र की नहर में मिला। छात्र सात दिन से गायब था और नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। डेढ़ माह में कोटा में तीन कोचिंग छात्रों की मौत से चिंता बढ़ी।

कोटा। गत सात दिन से लापता एलन कोचिंग संस्थान के छात्र का शव बारां जिले के अंता पुलिस थाना क्षेत्र की दायीं मुख्य नहर की झाड़ियों में फंसा मिला। छात्र के लापता होने के बाद से बोरखेड़ा तथा कैथून पुलिस उसे लगातार तलाश कर रही थी। अंता पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। छात्र गत छह- सात साल से कोटा में रह कर एलन कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था। अंता सब इंस्पेक्टर मांगीलाल सुमन ने बताया कि सोमवार शाम अंता निवासी एक युवक नहर के किनारे लकड़ी बीनने गया था। उसने शव को नहर के अंदर झाड़ियों में फंसा देखा।  सूचना पर मौके पर पहुंचे और गोताखोर की मदद से शव को मोर्चरी में रखवाया। शव की पहचान कोचिंग छात्र के पिता रामबाबू दांगी माता ने की।  मृतक लोकेश कुमार  दांगी पुत्र रामबाबू दांगी उम्र 23 साल राजगढ़ जिले के गांव भादाहोड़ी तहसील खिलवीपुर मप्र हाल गुरु कृपा रेजीडेंसी होस्टल नया नोहरा को एलन सुपथ के पास रहना बताया गया था।   छात्र एलन से नीट की तैयारी कर रहा था। पिता ने छात्र के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

नहर किनारे मिला था सामान :

छात्र के लापता होने के दो दिन बाद एक किसान को कैथून नहर के पास छात्र की घड़ी, मोबाइल, कैप तथा ईयर फोन और 50 रुपए रखे मिले थे। कैथून पुलिस ने कोटा से एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया था।

डेढ़ माह में ही तीन विद्यार्थियों की मौत :

Read More जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में आयकर छापेमारी, कान्हा रेस्टोरेंट ग्रुप पर हो रही कारवाई

कोचिंग स्टूडेंट की मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वर्ष 2026 के डेढ़ माह में ही तीन कोचिंग विद्यार्थियों की मौत हो चुकी है। पिछले वर्ष 23 विद्यार्थियों की मौत हो गई थी। 

Read More आमजन के आवास का सपना होगा पूरा : आवासन मंडल लांच करेगा आवासीय योजनाएं, विभाग तैयारियों में जुटा

Post Comment

Comment List

Latest News

Anthropic की $380 अरब वैल्यूएशन: AI की नई ऊंचाई, भारतीय आईटी सेक्टर पर दबाव, केवल 5 साल में वैश्विक टेक जगत को चौंकाया Anthropic की $380 अरब वैल्यूएशन: AI की नई ऊंचाई, भारतीय आईटी सेक्टर पर दबाव, केवल 5 साल में वैश्विक टेक जगत को चौंकाया
Anthropic ने $380 अरब के मूल्यांकन के साथ रचा इतिहास। भारत की चार दिग्गज आईटी कंपनियों के संयुक्त मूल्य से...
विधानसभा में PKC-ERCP को लेकर खुलासा : 17 जिलों में 4.03 लाख हेक्टेयर में सिंचाई का प्रावधान, जल उपलब्धता और डीपीआर स्वीकृति के अनुसार आगे की कार्यवाही
बिहार ग्रामीण कार्य विभाग की अनोखी पहल: प्लास्टिक कचरे से बनाई 7,214 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें
धौलपुर एसीबी की कार्रवाई : पटवारी बीरेन्द्र कुमार शर्मा 50,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह, वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अंतिम मतदाता सूची सामने आने से पहले हो सकती है चुनावी तारीखों की घोषणा, मतदाता सूची से 58 लाख से अधिक नाम कटे
परिचर्चा: मेडिकल और इंजीनियरिंग के अलावा और भी हैं राहें-डाटा, एआई और स्किल बेस्ड फील्ड में हैं सैकड़ों कॅरियर ऑप्शंस