एक ही नम्बर की दो गाड़ियां पहुंची कलक्टर की बैठक में, बड़ा सवाल कैसे ?

समीक्षा बैठक के दौरान दोनों एक साथ खड़ी मिलीं

एक ही नम्बर की दो गाड़ियां पहुंची कलक्टर की बैठक में, बड़ा सवाल कैसे ?
फर्जी प्लेट नंबर का मामला सामने आया, एक कार पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) लिखा था, दूसरी निजी वाहन जैसी दिखी।

कोटा। कोटा कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान एक ही पंजीयन नंबर RJ20 TA 3692 वाली दो मारुति स्विफ्ट डिजायर कार अधिकारियों को लेकर पहुंची। एक ही नम्बर की दोनों गाडियां सरकारी अधिकारियों ने अनुबंद पर ले रखी है। एक पर 'जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा' है। दूसरी पर सफेद प्लेट पर नम्बर लिखे थे। दोनों वाहनों पर एक ही नंबर अंकित था।

एक साथ दो गाडियों के नम्बर मिले तो शुरू हुई कानाफुसी
पीली नंबर प्लेट वाली स्विफ्ट डिजायर के अगले हिस्से पर 'जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा' लिखा हुआ था। यह वाहन टैगोर हॉल के सामने खड़ा था। वहीं दूसरी सफेद नंबर प्लेट वाली स्विफ्ट डिजायर कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर कुछ ही दूरी पर खड़ी थी।
मामला तब और रोचक हो गया जब फोटो खींच रहे नवज्योति रिपोर्टर के पास सफेद नंबर प्लेट वाली कार का चालक पहुंचा और तस्वीरें लेने का कारण पूछने लगा। कुछ देर बाद जब चर्चा तेज होने लगी तो दोनों गाड़ियां अलग-अलग समय पर परिसर से रवाना हो गईं। सफेद नंबर प्लेट वाली कार का चालक वाहन लेकर पीछे जिला पुल की ओर गया, लेकिन करीब दस मिनट बाद वहां से भी रवाना हो गया।

मामला बताया तो कहा फोटाे डालो
मामले से संबंधित फोटो क्षेत्रीय परिवहन विभाग (आरटीओ) के जिम्मेदार अधिकारियों को भेजे गए हैं। प्रारंभिक बातचीत में कोटा के आरटीओ मनीष शर्मा ने हमसे फोटाे दिखाने को कहा जिसके बाद से उन्होने फोन नही उठाया। उनहोंने बताए गए नम्सबर की आर सी डिटेल मुहैया कराई। समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया । अब सवाल यह है कि RJ20 TA 3692नंबर किस वाहन का वास्तविक पंजीयन है और दूसरे वाहन पर यह नंबर किस आधार पर अंकित किया गया था। यदि दोनों वाहनों पर एक ही नंबर पाया जाता है तो मामला गंभीर जांच का विषय बन सकता है।

सवालों के घेरे में RJ20 TA 3692
एक ही नंबर की दो स्विफ्ट डिजायर कैसे?
एक वाहन पर सरकारी विभाग का उल्लेख, दूसरी पर नहीं।
पीली और सफेद नंबर प्लेट के पीछे क्या वजह?
क्या यह फर्जी नंबर प्लेट का मामला है?
आरटीओ और पुलिस विभाग क्या जांच करेंगे?

Read More एआई एजेंट: क्या ग्रामीण शिक्षा में ला सकते हैं नई क्रांति?

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर