गाय बचाने के प्रयास में बेकाबू कार पोल से टकराई : चालक समेत 5 श्रद्धालु घायल, बच्चे की मौत

बेकाबू होकर पास में लगे एक टीन शेड के पोल से टकराई

जैसलमेर जिले के रामदेवरा क्षेत्र  में रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे पदयात्रियों को एक बेकाबू कार ने कुचल दिया। हादसे में एक 7 साल के मासूम की मौत हो गई, वहीं जबकि कार चालक समेत 6 जने घायल हो गए।

पाली। जैसलमेर जिले के रामदेवरा क्षेत्र  में रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे पदयात्रियों को एक बेकाबू कार ने कुचल दिया। हादसे में एक 7 साल के मासूम की मौत हो गई, वहीं जबकि कार चालक समेत 6 जने घायल हो गए। घायल परिवार पाली के झांवरिया गांव से आया था। रामदेवरा थाने के एसएसआई प्रतापाराम ने बताया कि हादसा बुधवार सुबह 11 बजे रामदेवरा के नोखा चैराहे के निकट हुआ। वीरमदेवरा (रामदेवरा) की ओर से आ रही कार ने मंदिर से दर्शन कर लौट रहे 6 पैदल श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी।

इस दौरान कार बेकाबू होकर पास में लगे एक टीन शेड के पोल से टकरा गई। हादसे में 7 साल के के माहिर पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया, घायल चालक की पहचान बंशीलाल (69) निवासी वीरमदेवरा (रामदेवरा) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में मृतक माहिर के मां ललिता, भाई रियान (2), विवान (3.5), सुमित्रा (32), वर्षा (10) निवासी झंवरिया (पाली) घायल हो गए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण