डांस करते चार को पिकअप ने कुचला : दो बच्चों की मौत, दो बच्चों समेत महिला गंभीर घायल

शादी समारोह में मचा कोहराम 

डांस करते चार को पिकअप ने कुचला : दो बच्चों की मौत, दो बच्चों समेत महिला गंभीर घायल

गोल डूंगरी क्षेत्र में विवाह समारोह के दौरान डीजे लगी पिकअप की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे और एक महिला गंभीर घायल हो गए। घायलों का इलाज सआदत अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं।

टोंक। शहर के गोल डूंगरी क्षेत्र  में एक विवाह समारोह  में डांस करते चार बच्चों और एक महिला को डीजे रखी पिकअप ने कुचल डाला। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं दो बच्चों समेत एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार सआदत अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार गोल डुगरी निवासी रोशन कीर के पुत्र सागर के विवाह  समारोह  में कुम्भकार के यहां बासन लेने के लिए महिलाएं जा रही थी, आगे आगे पिकअप पर उडीजे बज रहा था, पीछे पीछे  बच्चे महिलाएं डांस कर रही थी। अचानक लोगों ने पिकअप को आगे लेने के लिए चालक को कहा, लेकिन चालक ने तेज रफ्तार में उसने आगे लेने की बजाय पीछे ले लिया, जिसे  पिकअप 10 से 15 फीट तक बैक होती चली गई और पीछे डांस कर रहे 8 वर्षीय  कुलदीप पुत्र रामकिशोर और दिलखुश (10)  पुत्र पप्पू को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 34 वर्षीय महिला अंता और दो अन्य बच्चे उषा और नेहा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

शादी समारोह में मचा कोहराम :

हादसे के बाद शादी समारोह में कोहराम मच गया, विवाह की खुशियां मातम में बदल गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह