उदयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 साल से फरार पांच हजार का इनामी बदमाश गुजरात से गिरफ्तार, तकनीकी मदद से मिली सफलता
तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र से हुई गिरफ्तारी
उदयपुर की धानमंडी थाना पुलिस ने 13 वर्षों से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी बदमाश जहीर शाह को गुजरात के मेहसाणा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धार्मिक यात्रा व वीजा के नाम पर ठगी का आरोप था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित मामले में बड़ी सफलता मिली है।
उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 13 वर्ष से फरार पांच हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डा अमृता दुहन ने शनिवार को बताया कि धानमंडी थानाधिकारी गजवीरसिंह के नेतृत्व में गठित दल ने इनामी अपराधी जहीर शाह (52) निवासी भाकर पुलिस थाना ऊंझा जिला मेहसाणा, गुजरात को मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी सहायता से रामोसणा चौकडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
06 Sep 2026 18:46:08
जयपुर में आयोजित 33वें मथुरादास माथुर क्रिकेट अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र व राज्य...

Comment List