"आबू राज" नाम लोकार्पण के साथ विकास कार्यों का शिलान्यास ; माउंट आबू में देवताओंं का वास, यहां आकर मैं धन्य हुआ: भजनलाल
माउंट आबू का नाम अब 'आबू राज'
माउंट आबू। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने माउंट आबू का नाम आबू राज करने के साथ ही संत समागम कार्यक्रम में शिरकत कर जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा , माउंट आबू ऐतिहासिक और प्राचीन नगरी है जिसका पुराणों में उल्लेख हैं। 33 कोटि देवी देवताओं के वास कहे जाने वाले माउंट आबू में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद आकर मैं धन्य हो गया। आज माउंट आबू का पूरा संत समाज यहां मौजूद है उनकी मौजूदगी में मैं माउंट आबू का नाम बदलकर आबू राज नाम का लोकार्पण कर रहा हूं। यह नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित और प्रसारित हो इसके लिए राजस्थान सरकार निरंतर प्रयास करेगी कि माउंट आबू का पर्यटन धार्मिक कॉरपोरेटर नगरी दोनों ही दृष्टि से आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा , माउंट आबू राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर है और इसका विकास निरंतर हम विरासत का सम्मान करेंगेऔर संस्कृति को बचाएंगे। माउंट आबू वशिष्ठ की भूमि है, जहां भगवान ने यहां शिक्षा प्राप्त की थी। इस दौरान उन्होंने सिरोही जिले के कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया । इस दौरान सिरोही जिले के प्रभारी मंत्री के के बिश्नोई, पंचायती राज ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comment List