दो बाइक भिड़ीं : एक ही गांव के तीन युवकों की मौत, एक मृतक की पत्नी ने सदमे में तोड़ा दम 

पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल 

उदयपुर के कालीवली गांव में गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में चेतन मीणा, हुक्मीचंद और हेमराज गंभीर रूप से घायल हुए थे। शोक में चेतन की पत्नी प्रेमीबाई भी दम तोड़ गई। घटना से गांव में कोहराम मचा है।

उदयपुर। जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र के कालीवली गांव में गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद एक मृतक की पत्नी सदमा नहीं झेल पाई और उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार हादसा गुरुवार रात करीब 8 बजे कालीवली बस स्टैंड के पास हुआ। एक बाइक पर चेतन (22) पुत्र मोहनलाल मीणा सवार था, जबकि दूसरी बाइक पर हुक्मीचंद (22) पुत्र शंकरलाल और हेमराज (17) पुत्र चेना थे। तीनों कालीवली गांव के ही निवासी थे। टक्कर इतनी भीषण  थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को कुराबड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तीन युवकों की एक साथ मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे में जान गंवाने वाले चेतन मीणा की पत्नी प्रेमीबाई पति की मौत का सदमा सहन नहीं कर सकी और शुक्रवार दोपहर उसकी भी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि चेतन और प्रेमीबाई की शादी को अभी एक साल ही हुआ था। मृतकों में चेतन मीणा की परचून की दुकान थी, वहीं हुक्मीचंद मजदूरी करता था, जबकि हेमराज 11वीं कक्षा का छात्र था।  

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल