पानी से भरी खदान में दो चचेरे भाई डूबे : दोनों की हुई मौत, जानें पूरा मामला

चार बच्चे नहाने गए

पानी से भरी खदान में दो चचेरे भाई डूबे : दोनों की हुई मौत, जानें पूरा मामला

हिरणमगरी क्षेत्र में दो चचेरे भाई खेलते-खेलते पानी भरी खदान में। मृतकों की पहचान उमरड़ा के ओमकार (13) और कुंदन (15) के रूप में। दो अन्य बच्चे बच गए और ग्रामीणों को सूचना दी। घर के पास खेलते समय पैर फिसलने से हादसा। विशेष रेस्क्यू टीम ने पांच मिनट में शव बाहर निकाले।

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में शुक्रवार को दो चचेरे भाई खेलते-खेलते पानी से भरी खदान में डूब गए।  बताया गया कि दोनों मृतकों के साथ दो अन्य बच्चें भी खदान पर गए थे, लेकिन दोनों को डूबता देखकर वहां से भागे और ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान उमरड़ा के ओमकार (13) पुत्र नाथूलाल मीणा कुंदन (15) पुत्र नानालाल मीणा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों अपने दो अन्य दोस्तों के साथ अरिहंत क्रेशर प्लांट की गहरी खदान की तरफ चले गए। खदान में काफी गहरा पानी भरा था। खदान के किनारे खेलते समय अचानक बच्चों का पैर फिसल गया। पानी अत्यधिक गहरा होने के कारण दोनों खुद को संभाल नहीं पाए और सीधे गहरे पानी में चले गए। विशेष रेस्क्यू टीम ने महज 5 मिनट के भीतर दोनों भाइयों के शवों को बाहर निकाल लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के निर्देश वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन...
असर खबर का : दो दिन में साफ हुए जाम नाले और कचरे के ढेर
कोटा : अगले माह से हमारे शहर में दौड़ने लगेंगी ई-बसें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ग्राम विकास चौपाल बनी सुशासन का मजबूत माध्यम, कई विकास कार्यों की घोषणाएँ
स्पेसएक्स ने लांच की स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उन्नत संस्करण की पहली परीक्षण उड़ान, पहले कर दिया था रद्द
10 दिन में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का केन्द्र पर हमला : जनता की जेब पर डाका डाल रही सरकार, पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए आम आदमी पर डाला जा रहा बोझ
जयपुर के जिला सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, मरीजों को राहत