climbed the tower
राजस्थान  जोधपुर 

टूटी सड़क की बात पर अधेड़ आधी रात को टावर पर चढ़ा

टूटी सड़क की बात पर अधेड़ आधी रात को टावर पर चढ़ा जोधपुर। शहर के निकटवर्ती काली बेरी से आगे ढंडियों की ढाणी में आधी रात को एक अधेड़ टॉवर पर चढ़ गया। वह नशे में भी था। उसकी मांग थी कि क्षेत्र में टूटी सडक़ों को ठीक किया जाए। कई बार प्रशासन को अवगत कराया मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर उसके टॉवर पर चढऩे की जानकारी पर एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। रात दो बजे के आस पास उसे सकुशल टॉवर से उतार दिया गया।
Read More...

Advertisement