अजीत डोभाल का चीन दौरा: विशेष प्रतिनिधियों की 25वें दौर की बैठक में होंगे शामिल, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव

विशेष प्रतिनिधि वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल का चीन दौरा: विशेष प्रतिनिधियों की 25वें दौर की बैठक में होंगे शामिल, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सीमा विवाद सुलझाने के लिए भारत-चीन विशेष प्रतिनिधियों (SR) वार्ता के 25वें दौर में हिस्सा लेने हेतु बीजिंग के लिए रवाना हो रहे हैं। वह चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ सीमा पर स्थिरता, सैनिकों की वापसी और तनाव कम करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सीमा से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों की 25 वें दौर की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को बीजिंग रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार वह चीन के विदेश मंत्री और सीमा मुद्दों पर बातचीत के लिए विशेष प्रतिनिधि वांग यी के साथ बात करेंगे।

दोनों पक्षों के बीच मुख्य रूप से सीमा पर स्थिरता, सैनिकों  की वापसी और तनाव कम करने के बारे में बातचीत होने की संभावना है। दोनों देशों के बीच विशेष प्रतिनिधित स्तर की 23 वें दौर की वार्ता 2024 में बीजिंग में और 24 वें दौर की वार्ता पिछले वर्ष अगस्त में यहां हुई थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा शहर में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक : 5 साल की बच्ची पर हमला, जगह-जगह नोंचा कोटा शहर में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक : 5 साल की बच्ची पर हमला, जगह-जगह नोंचा
कोटा शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक थम नहीं रहा है। सड़कों-गलियों में भ्रमण करते कुत्ते मासूम छोटे-छोटे बच्चों,...
इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पीएम शरीफ को लिखा पत्र, स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील
उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची
निकाय चुनाव : शहरी गढ़ में कांग्रेस के सामने सेंधमारी की चुनौती, बोर्ड बनाने पर दोनों दलों की नजर
अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत, CM ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज
अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू