राट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: नहीं देना होगा अमेरिकी नागरिकों को टैक्स, जानें क्या है सरकार का पूरा प्लान

ट्रंप का बड़ा दावा: टैरिफ से खत्म होगा टैक्स का बोझ

राट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: नहीं देना होगा अमेरिकी नागरिकों को टैक्स, जानें क्या है सरकार का पूरा प्लान

ट्रंप की संसद में घोषणा। टैरिफ राजस्व से अमेरिका इतना समृद्ध होगा कि नागरिकों को इनकम टैक्स देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सुप्रीम कोर्ट की आपत्तियों के बावजूद, ट्रंप ने 1870-1913 के स्वर्ण युग का हवाला देते हुए टैरिफ को आर्थिक मजबूती और कर-मुक्त भविष्य का मुख्य आधार बताया।

अमेरिका। अमेरिकी संसद के संयुक्त पत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भले ही उनकी तरफ से दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को खारिज कर दिया हो, लेकिन भविष्य में अमेरिका और उसके नागरिकों को इससे इतना फायदा होगा की देश में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को टैक्स देने की जरूरत नहीं होगी। डोनाल्ट ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि टैरिफ राजस्व से अमेरिका की आर्थिक स्थिति इतनी अधिक मजबूत हो जाएगी की नागरिकों से सिर से टैक्स का बोझ पूरी तरह से हट जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने पुराने दौर का जिक्र किया और कहा कि साल 1870 से 1913 तक अमेरिका मुख्य रूप से टैरिफ से चलता था और यही कारण है कि उस समय अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश हुआ करता था। बता दें कि ट्रंप का ये बयान ऐसे समय में आया है जबकि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को खारिज कर दिया था और कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी शक्तियों का नाजायज इस्तेमाल कर रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित