दुनिया में चल रहे युद्धों के बीच बाबा रामदेव ने की अपील, बोले- ट्रम्प और पुतिन सहित दुनिया के सभी नेताओं को योग की जरूरत

योग गुरु बाबा रामदेव का वैश्विक संदेश

दुनिया में चल रहे युद्धों के बीच बाबा रामदेव ने की अपील, बोले- ट्रम्प और पुतिन सहित दुनिया के सभी नेताओं को योग की जरूरत
विजयवाड़ा में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि योग धार्मिक सीमाओं से परे है और वैश्विक युद्धों का वास्तविक समाधान है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प, पुतिन और नेतन्याहू जैसे वैश्विक नेताओं को योग अपनाने की सलाह दी। रामदेव आज आंध्र प्रदेश के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ शिरकत करेंगे।

विजयवाड़ा। योग गुरु बाबा रामदेव ने भारत की प्राचीन योग, ध्यान और प्राणायाम की पद्धति को धर्म और पंथ की सीमाओं से परे बताते हुए शनिवार को यहां कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अन्य वैश्विक नेताओं को योग साधना करने की जरूरत है। दशकों से योग को लोगों के दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने के अभियान चला रहे बाबा रामदेव ने विश्व में जगह -जगह चल रहे युद्धों की ओर संकेत करते हुए कहा कि दुनिया में युद्ध नहीं, योग ही समाधान है। ट्रम्प, यूक्रेन को राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की , रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के वर्तमान सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह मोजतबा खामेनेई और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इन सभी को योग की जरूरत है।

योग को अपना ले तो सारी समस्याएं ही खत्म

रामदेव ने कहा कि दुनिया योग को अपना ले तो समस्या ही न रहे। उन्होंने कहा, योग , जाति पंथ से ऊपर है । यह मानव स्वास्थ्य का विषय है। अनुशासित जीवन ही योग है। विश्व को योगमय बनाने, योगधर्म को युगधर्म बनाने का प्रयास हो। योग की आदत लग जाएगी तो सभी बुरी आदतें और वृत्तियां अपने आप छूट जएंगी।

आज मुख्य कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Read More पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद: अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर राजी, 19 जून को होंगे ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर

बाबा रामदेव 12वें विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा शहर के बाहरी इलाके में मंथन सत्यनारायण राजू आश्रम में शनिवार सुबह एक योग शिविर को संबोधित कर रहे थे। बाबा रामदेव रविवार को आंध प्रदेश में योग दिवस पर यहां आयोजित किए जा रहे मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भाग लेंगे। 

Read More ईरानी राष्ट्रपति का दावा, बोले- अमेरिका के साथ समझौते के बावजूद ईरान किसी भी स्थिति के लिए तैयार, अंतिम समझौता बाकी 

Post Comment

Comment List

Latest News

तमिलनाडु में भीषण हादसा: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से एक कर्मचारी की मौत, 25 अन्य घायल तमिलनाडु में भीषण हादसा: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से एक कर्मचारी की मौत, 25 अन्य घायल
तमिलनाडु के मसारपट्टी गांव में शनिवार शाम एक निजी पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। सप्ताहांत पर वेतन लेने और...
ईरान ने होर्मुज फिर बंद किया; चेतावनी भी दी हमले जारी रहे तो और कड़े कदम उठाए जाएंगे
कोलकाता में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी ने दिया 'हेल्दी एजिंग' का संदेश, बोले- योग शांत-तनाव मुक्त जीवन जीने में सहायक
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अल्बर्ट हॉल में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया योगाभ्यास, पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना
योग दिवस पर हवामहल में योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दुनिया में चल रहे युद्धों के बीच बाबा रामदेव ने की अपील, बोले- ट्रम्प और पुतिन सहित दुनिया के सभी नेताओं को योग की जरूरत
इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनाने में आई तेजी, राजस्थान इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर अग्रसर