कैप्टन मच्छार की हालत स्थिर : चोटों से जल्द ठीक होने की उम्मीद, भारतीय दूतावास रख रहा स्वास्थ्य पर नजर

अस्पताल में भर्ती और इलाज जारी

कैप्टन मच्छार की हालत स्थिर : चोटों से जल्द ठीक होने की उम्मीद, भारतीय दूतावास रख रहा स्वास्थ्य पर नजर
फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार तबुक के अस्पताल में भर्ती हैं। रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा वाणिज्य दूतावास उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं। दूतावास के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है और उपचार जारी है। भारतीय अधिकारी परिवार के संपर्क में हैं और सऊदी अधिकारियों के साथ समन्वय कर हरसंभव मदद कर रहे हैं।

नई दिल्ली। सऊदी अरब के रियाद में भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान घायल हुए पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर कहा कि कैप्टन मच्छार उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य पर पूरा अपडेट अभी नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सा सहायता दी जा रही है।

दूतावास ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द अपनी चोटों से ठीक हो जाएंगे। हम उनके परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि हम सऊदी अधिकारियों के साथ उनके स्वास्थ्य पर नजर रखते रहेंगे और उनकी हर मुमकिन सहायता करेंगे।

Tags: captain

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

UPSC के 100 साल: मोदी बोले- लोकसेवा में ऐसे युवा आएं, जिनके लिए नागरिक सेवा सर्वोपरि हो; 'नागरिक देवो भव' के मंत्र के साथ सुशासन पर दिया विशेष जोर UPSC के 100 साल: मोदी बोले- लोकसेवा में ऐसे युवा आएं, जिनके लिए नागरिक सेवा सर्वोपरि हो; 'नागरिक देवो भव' के मंत्र के साथ सुशासन पर दिया विशेष जोर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह को संबोधित...
झूठों का झुंड से भंग कर दो तक : कठघरे में यूपी पुलिस, कांग्रेस ने कहा- कोर्ट की टिप्पणियों से पुलिस का चेहरा बेनकाब 
‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम’ अब 2 अक्टूबर को, युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
2 और 15 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, व्यापारियों ने एमडीआर के विरोध में किया देशव्यापी आह्वान
'सबकी योजना, सबका विकास' थीम पर जन योजना अभियान 2026-27 की शुरुआत, गांधी जयंती पर देशभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
असर खबर का : हाईवे किनारे शुरू हुआ सौंदर्यीकरण कार्य, झाड़ियों और कंटीले बबूल की सफाई शुरू
सीएचसी की सफाई व्यवस्था बदहाल, दीवारों पर पान-गुटखे की पीक और वार्डों में घूम रहे आवारा श्वान