ईरान युद्ध का असर: अब रंगीन नहीं दिखेंगे चिप्स के पैकेट, जानें जापानी कंपनी ने क्यों लिया ऐसा फैसला ?

मध्य-पूर्व में जारी तनाव का असर एशियाई देशों पर ज्यादा

ईरान युद्ध का असर: अब रंगीन नहीं दिखेंगे चिप्स के पैकेट, जानें जापानी कंपनी ने क्यों लिया ऐसा फैसला ?

मध्य-पूर्व तनाव के कारण कच्चे माल की आपूर्ति बाधित होने से जापान की दिग्गज कंपनी Calbee ने अपने स्नैक्स को ब्लैक एंड व्हाइट पैकेट में उतारने का निर्णय लिया है। होर्मुज संकट से नेफ्था और इंक की कमी हो गई है। 25 मई से 14 लोकप्रिय उत्पाद नए मोनोक्रोम लुक में मिलेंगे।

टोक्यो। मध्य-पूर्व में जारी तनाव का असर अब आम उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की चीजों पर भी दिखाई देने लगा है। जापान की प्रसिद्ध स्नैक कंपनी Calbee ने अपने कई लोकप्रिय स्नैक्स की रंगीन पैकेजिंग को अस्थायी रूप से ब्लैक एंड व्हाइट करने का फैसला लिया है। कंपनी का कहना है कि प्रिंटिंग इंक में इस्तेमाल होने वाले जरूरी कच्चे माल की सप्लाई प्रभावित होने से यह कदम उठाना पड़ा।

कंपनी के मुताबिक, उसके 14 प्रोडक्ट्स नए मोनोक्रोम पैकेट में 25 मई से जापान के बाजारों में उपलब्ध होंगे। दरअसल, ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधा आने से तेल और उससे जुड़े उत्पादों की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर नेफ्था पर पड़ा, जो इंक और प्लास्टिक निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि एशियाई देशों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है, क्योंकि उनकी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा मध्य-पूर्व से आता है। जापान सरकार ने हालांकि वैकल्पिक सप्लाई चैन तैयार करने का भरोसा दिया है, लेकिन कंपनियां बढ़ती लागत और कच्चे माल की कमी से परेशान हैं। युद्ध के कारण सिर्फ फूड इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि ऑटोमोबाइल और एविएशन सेक्टर भी दबाव में हैं। कई कंपनियों ने उत्पादन लागत बढ़ने और सप्लाई बाधित होने की चेतावनी दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर हमला, कहा- नीट परीक्षा में शामिल आरोपी भाजपा के सदस्य कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर हमला, कहा- नीट परीक्षा में शामिल आरोपी भाजपा के सदस्य
नीट परीक्षा पेपरलीक मामले में सामने आ रहे 2 नाम दिनेश वंबाल और मांगीलाल के बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा...
दिल्ली से सीधे सीएमओ पहुंचे सीएम, विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा
रिपोर्ट में दावा : ईरान की 70 प्रतिशत मिसाइल क्षमता सुरक्षित, हॉर्मुज में फिर बनाई पहुंच
नीट पेपर लीक मामला: युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने की देशव्यापी आंदोलन की घोषण, जेपीसी जांच की मांग 
डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूती देने पर जोर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक आयोजित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 12वीं कक्षा का परिणाम जारी, अजमेर रीजन 11वें स्थान पर
कांग्रेस आलाकमान आज कर सकता है नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा : शीर्ष नेताओं की केरल के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई दौर की चर्चा, दावेदारों को लेकर मांगी राय