हिज्जबुल्ला का इजरायल पर बड़ा हमला: दक्षिणी लेबनान में 24 सैन्य अभियानों का दावा, मर्कवा टैंकों को बनाया निशाना
इजरायल-लेबनान सीमा पर बढ़ा तनाव
हिज्जबुल्ला ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना के ठिकानों पर 24 घातक सैन्य अभियान चलाए हैं। समूह ने रॉकेट, तोपखाने और ड्रोन हमलों के जरिए इजरायली सैनिकों के जमावड़े, चार मर्कवा टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों को तबाह करने का दावा किया है। साथ ही एक इजरायली हर्मीस ड्रोन को भी निशाना बनाया गया।
बेरूत। हिज्ज़बुल्ला ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में इज़रायली सेना के ठिकानों को निशाना बनाकर 24 सैन्य अभियान चलाए हैं। ये हमले रॉकेट, तोपखाने और ड्रोन के जरिए इज़रायली सैनिकों के जमावड़े और सैन्य वाहनों को निशाना बनाकर किए गए। समूह ने एक बयान में कहा, "20 मई, को इस्लामिक रेजिस्टेंस ने दुश्मन इज़रायली सेना के खिलाफ 24 लड़ाकू ऑपरेशन किए।" हिज्जबुल्ला ने कहा कि उसके लड़ाकों ने अवीविम, रमीम, रामोट नफताली और माले गोलानी जैसे इलाकों में इज़रायली सैनिकों के ठिकानों और सैन्य जमावड़े को निशाना बनाया। इसके साथ ही लेबनानी सीमा पर कई बस्तियों को भी निशाना बनाया गया है।
समूह ने कहा कि हमलों में ड्रोन, रॉकेट और आर्टिलरी फायर शामिल थे। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हिज्जबुल्लाह ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने इलाके की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रही इज़रायली सेना पर बार-बार हमला किया और मर्कवा टैंक और डी9 बुलडोजर समेत बख्तरबंद गाड़ियों को निशाना बनाया। हिज्जबुल्ला ने कहा कि हद्दाथा, तैबेह और राचाफ इलाकों में कम से कम चार मर्कवा टैंकों को निशाना बनाया गया। इसने इजरायली सेना के साथ काम कर रही दो डी9 इंजीनियरिंग गाड़ियों और टीमों पर हमलों की भी जिम्मेदारी ली। दिन में एक अलग घटना में हिज्जबुल्ला ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान के केंद्रीय क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे एक इज़रायली हर्मीस 450 ड्रोन पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी।

Comment List